Akola News: शिक्षक हितों को मिलेगी प्राथमिकता, अकोला में बोले विधायक किरण सरनाइक

Akola Teachers' Meet: अकोला में अमरावती विभागीय शिक्षक संघ की सह-चिंतन सभा में शिक्षक विधायक किरण सरनाइक ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और विधान परिषद में लगातार प्रयास किया।
akola teacher meeting kiran sarnayak teachers issues
Teachers Meeting Akola (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Akola Teachers Association: शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए मैं पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। शिक्षकों के विभिन्न प्रलंबित मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा विधान परिषद में प्रश्नों और निवेदनों के माध्यम से इन समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

यह प्रतिपादन शिक्षक विधायक किरण सरनाइक ने सभा को संबोधित करते हुए किए। अमरावती विभागीय शिक्षक संघ की अकोला जिला कार्यकारिणी की सह-चिंतन सभा शिक्षक विधायक किरण सरनाइक की प्रेरणा से आयोजित की गई।

अकोला में शिक्षक संघ की बैठक

कार्यक्रम में जिलेभर से संघ के सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभा में विधायक किरण सरनाइक ने आगे कहा कि शिक्षा विभाग के माध्यम से भी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। भविष्य में भी शिक्षक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

शिक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने पर जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता विलास वखरे ने की। उन्होंने संस्था एवं विद्यालय स्तर पर आने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक बिरकड, उपाध्यक्ष सुहास खोले, महिला जिलाध्यक्ष रजनी चक्रे, मार्गदर्शक टिकार, प्रा.अर्चना पोटे, पद्माकर सरनाइक सहित जिला एवं तहसील स्तर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रास्ताविक दीपक बिरकड ने किया, संचालन प्रा. अर्चना पोटे ने किया तथा आभार पद्माकर सरनाइक ने माना

Navbharat Live
navbharatlive.com