- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Tarfail Railway Encroachment Demolition 150 Houses Rehabilitation Demand
अकोला के तारफैल क्षेत्र में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 150 घरों पर चला बुलडोजर, पुनर्वसन की मांग तेज
Tarfail Encroachment News: अकोला के तारफैल क्षेत्र में रेलवे विभाग ने रेल लाइन से सटे अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 150 घरों को हटाया। कार्रवाई के लिए जेसीबी मशीनों का उपयोग किया।

Tarfail Encroachment (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Railway Encroachment Removal: स्थानीय तारफैल क्षेत्र में रेल पटरियों से लगकर बड़ी संख्या में लोगों के घरों के अतिक्रमण थे। सोमवार को रेल विभाग ने बड़ी संख्या में घर जेसीबी द्वारा तोड़ डाले। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई करीब 150 घरों पर की गयी। लोगों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि, बड़ी संख्या में लोगों ने खुद ही अपने अतिक्रमण हटा लिए थे। रेल विभाग की ओर से पहले ही उन्हें नोटिस जारी की गयी थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी।
अब लोगों के घरों के मलबे वहीं पड़े हुए हैं। कई लोग अपने घरों के टीन पत्रे, बल्लियां आदि उठाकर ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अकोला पुलिस दल द्वारा तगड़ा पुलिस बंदोबस्त लगाया गया था। जानकारी के अनुसार जिले भर के पुलिस थानों से और विशेष दल से अधिकारी और कर्मचारियों की यहां पर ड्यूटी लगाई गई थी।
कार्रवाई के बाद आंदोलन की चेतावनी
जानकारी के अनुसार यहां पर प्रभारी पुलिस अधिकारी के रूप में उप विभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटिल और बालापुर के उप विभागीय पुलिस अधिकारी गजानन पडघन को यहां की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
सम्बंधित ख़बरें
स्वास्थ्य विभाग में 4,193 कर्मचारियों के तबादले, पहली बार पारदर्शी काउंसलिंग प्रक्रिया सफल
चंद्रपुर के पालगांव में ST Bus परिवहन बंद, ग्रामीण नाराज,आखिर कब मिलेगी राहत?
नेर की मिलमिली नदी में गंदगी का अंबार, दुर्गंध से परेशान नागरिक, नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
जालना-जलगांव रेल मार्ग: 25 गांवों की 140 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण; सुनवाई के बाद होगी फाइनल प्रक्रिया
अब शीघ्र पुनर्वसन करें अन्यथा जनहित में करेंगे आंदोलन
पहले पुनर्वसन करना था फिर अतिक्रमण हटाना था अब शीघ्र पुनर्वसन करें अन्यथा जनहित में आंदोलन किया जाएगा। यह जानकारी शाम को आयोजित पत्रपरिषद में शहर के विधायक साजिद खान पठान ने दी। उन्होंने कहा कि, तारफैल क्षेत्र के लोगों ने रेल विभाग के आदेश का पालन करते हुए अपने घर खुद वहां से हटा लिए, उन्होंने अपना काम कर दिया है अब यह सत्ताधारी पार्टी के सांसद, पालक मंत्री तथा महापौर का काम है कि इन लोगों को पुनर्वसन के लिए जगह उपलब्ध करवाएं।
ये भी पढ़े: 4 महीने से नहीं मिला कमीशन, नागपुर के राशन दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट; मांग के बावजूद प्रशासन उदासीन
बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
रविवार की रात खुद अपने घर हटाते समय एक बच्चा बुरी तरह से बीमार हो गया है जिस पर निजी अस्पताल में उपचार शुरू है। 15 दिनों के भीतर यदि इन लोगों का पुनर्वसन नहीं करवाया गया तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा।इस अवसर पर उपस्थित तारफैल के पूर्व पार्षद मो. इरफान ने जानकारी दी कि, इस अतिक्रमण हटाने का रेल विभाग का विरोध सन 2017 से हम लोग कर रहे हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, हम लोगों का इतना कहना था कि रेल विभाग ने उतनी ही जमीन लेनी चाहिए जितनी उनके अधिकार की है। हम लोगों ने राज्य सरकार से निवेदन कर जमीन की मोजनी कराई गई। इसी के तहत करीब 110 घर बचाए गए हैं। इस अवसर पर पत्र परिषद में पार्षद सुवर्णरेखा जाधव तथा शेख फरीद प्रमुखता से उपस्थित थे।
Akola tarfail railway encroachment demolition 150 houses rehabilitation demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NCP में सब ठीक नहीं, सुनेत्रा पवार में MLA से मांगा इस्तीफा, इदरीस नायकवाड़ी ने किया साफ इनकार
Jun 09, 2026 | 06:17 PMराजस्थान में बढ़ीं गर्मी की छुट्टियां! 28 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, लाखों छात्रों को राहत
Jun 09, 2026 | 06:04 PM‘लोग मोदी को भूल जाएंगे, नेहरू को नहीं’, प्रधानमंत्री कार्यकाल के रिकॉर्ड संजय राउत का तीखा वार
Jun 09, 2026 | 06:01 PMLock Upp Season 2: चार साल बाद लौट रहा है कंगना रनौत का विवादित रियलिटी शो, सामने आई रिलीज डेट
Jun 09, 2026 | 05:58 PMस्वास्थ्य विभाग में 4,193 कर्मचारियों के तबादले, पहली बार पारदर्शी काउंसलिंग प्रक्रिया सफल
Jun 09, 2026 | 05:58 PMचंद्रपुर के पालगांव में ST Bus परिवहन बंद, ग्रामीण नाराज,आखिर कब मिलेगी राहत?
Jun 09, 2026 | 05:57 PMनीट री-एग्जाम से पहले अचानक NTA मुख्यालय पहुंचे शिक्षा मंत्री, अधिकारियों के साथ बैठक में क्या हुई बात?
Jun 09, 2026 | 05:57 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM












