Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा

Nagpur E-Library Project: नागपुर मनपा ने छात्रों के लिए 5 नई ई-लाइब्रेरी शुरू करने को 32 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, लेकिन फिलहाल सिर्फ मुस्लिम ई-लाइब्रेरी का काम आगे बढ़ रहा है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Aug 09, 2026 | 01:34 PM

नागपुर ई-लाइब्रेरी (सोर्स- AI जनरेटेड)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Five E-Libraries Project: नागपुर शहर के छात्रों को अध्ययन के लिए उच्च गुणवत्ता वाला शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने हेतु महानगर पालिका की ओर से 5 नई ई-लाइब्रेरियों का कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए कुल 32 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। मनपा ने छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम उठाया है किन्तु आलम यह है कि 5 लाइब्रेरी में से वर्तमान में केवल मुस्लिम ई लाइब्रेरी का ही कायाकल्प होता दिखाई दे रहा है।

प्रतियोगी छात्रों को मिलेगी मदद

प्रस्तावित ई-लाइब्रेरी उन छात्रों के लिए आशा की किरण साबित होंगी जो विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। प्रशासन का मानना था कि ई-ग्रंथालय विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को बेहतर और उच्च गुणवत्ता वाली ई-लाइब्रेरी सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे हैं।

महानगर पालिका द्वारा नागरिकों में पढ़ने की रुचि विकसित करने के साथ-साथ स्कूली पाठ्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में छात्रों की मदद के लिए ई-ग्रंथालय, वाचनालय और अध्ययन कक्ष पहले से ही चलाए जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में अब डिजिटल पेमेंट, POS मशीन और अलग खिड़की की सुविधा

गोंदिया के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के 399 पद खाली

3 महीने के राशन का इंतजार या अगस्त का संकट? राशन दुकानों में केवल एक महीने की आपूर्ति से मचा हड़कंप

वंचितों को मुख्यधारा में लाए बिना भारत नहीं बनेगा विश्वगुरु, खामगांव में मोहन भागवत का बड़ा बयान

वर्तमान में चल रहीं सुविधाएं

वर्तमान में मनपा 9 ई-लाइब्रेरियों का संचालन कर रही है। इनमें 3 स्मार्ट सिटी ई-लाइब्रेरी है 4 नागपुर मनपा कर्मचारियों द्वारा संचालित हैं और 2 स्वयंसेवी संस्थाओं या महिला बचत समूहों द्वारा संचालित है। इसके अतिरिक्त शहर में 29 वाचनालय (रीडिंग रूम) भी उपलब्ध हैं। इनमें से 13 मनपा कर्मचारियों द्वारा संवालित हैं जबकि 16 संस्थाओं या महिला बचत समूहों द्वारा संचालित हैं।

लाखों छात्रों को कम खर्च में सुविधा

पिछले 50 वर्षों में महानगर पालिका ने रीडिंग क्लास और स्कूली छात्रों से लेकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, एमपीएससी, वनसेवा पीएसआई, यूपीएससी और इंजीनियरिंग सेवाओं की व्याप्ति और स्वरूप को ध्यान में रखते हुए ये ई-लाइब्रेरी विभिन्न स्थानों पर तैयार की है। इनका मुख्य उद्देश्य छात्रों को कम खर्च में तैयारी करने और परीक्षाओ का अभ्यास करने की सुविधा उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें:-3 महीने के राशन का इंतजार या अगस्त का संकट? राशन दुकानों में केवल एक महीने की आपूर्ति से मचा हड़कंप

ई-लाइब्रेरी का नाम

ई-लाइब्रेरी का नाम निधि
शहीद शंकर महल्ले ई-लाइब्रेरी 4 करोड़ रुपये
ठक्करग्राम पाचपावली ई-लाइब्रेरी 3 करोड़ रुपये
लाल स्कूल ई-लाइब्रेरी, भूतेश्वर नगर 2 करोड़ रुपये
रेणुकामाता ई-लाइब्रेरी, कुनबीपुरा 1 करोड़ रुपये
मुस्लिम ई-लाइब्रेरी, मोमिनपुरा 22 करोड़ रुपये
कुल 32 करोड़ रुपये

Nagpur 32 crore e library project five libraries work progress

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2026 | 01:34 PM

Topics:  

  • Education News
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • NMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.