मुंबई में BMC कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पानी की टंकी से गिरकर गई जान; KEM अस्पताल में तोड़ा दम
Mumbai BMC News: नायगांव बीडीडी चाल में पानी की टंकी के निरीक्षण के दौरान बीएमसी कर्मी पांडुरंग तोडकर की गिरकर मौत। महापौर ने परिवार को पेंशन और वारिस को नौकरी देने के निर्देश दिए।
- Written By: रूपम सिंह
महापौर रितु तावड़े (फोटो सोर्स- नवभारत)
BMC Employee Accident Mumbai: मुंबई के नायगांव स्थित बीडीडी चॉल में पानी की टंकी का निरीक्षण करने के दौरान एक मनपा कर्मचारी की हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान बीएमसी के एफ साउथ विभाग में कार्यरत पांडुरंग तोडकर (45) के रूप में हुई है। हादसा शनिवार को हुआ।
5 से 7 फीट की ऊंचाई से गिरे
बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार, पांडुरंग तोडकर नायगांव की बीडीडी चॉल में पानी की टंकी का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे करीब 5 से 7 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
KEM अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हादसे के तुरंत बाद पांडुरंग तोडकर को उपचार के लिए नजदीकी केईएम अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीएमसी प्रशासन में भी शोक की लहर है।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर बड़ा हादसा, कारवार एविएशन का ट्रेनी प्लेन क्रैश, सामने आया पहला VIDEO
नागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा
सायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में अब डिजिटल पेमेंट, POS मशीन और अलग खिड़की की सुविधा
गोंदिया के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के 399 पद खाली
ये भी पढ़ें- सायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में अब डिजिटल पेमेंट, POS मशीन और अलग खिड़की की सुविधा
महापौर ने परिवार से की मुलाकात
हादसे की सूचना मिलने के बाद मुंबई की महापौर रितु तावड़े केईएम अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने मृतक कर्मचारी के बेटे साईराज और उनके परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। महापौर ने परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
परिवार को पेंशन लाभ और नौकरी का भरोसा
महापौर रितु तावड़े ने प्रशासन को तोडकर परिवार को सभी पेंशन संबंधी लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतक कर्मचारी के योग्य वारिस को मनपा मुंबई में नौकरी देने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने को कहा गया है।
