-
शनि, 1 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Zp Teachers Promotion Tet Ctet Mandatory August 31
नागपुर ZP के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! SC के फैसले के बाद पदोन्नति के नियम तय, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Written By: अंकिता पटेल
Teacher Promotion Rule: नागपुर जिला परिषद के प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया फिर शुरू होगी। शासन ने TET/CTET उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया है व 31 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए है।

नागपुर, जिला परिषद, शिक्षक पदोन्नति, (सोर्स: एआई फोटो)
Nagpur Teacher Promotion Policy: नागपुर जिला परिषद स्कूलों में कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता अब साफ हो गया है। शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में एकरूपता लाते हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी या सीटीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही चालू वर्ष की पदोन्नति प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूली शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शासन निर्णय जारी किया है। सर्वोच्च न्यायालय ने 1 सितंबर 2025 को पदोन्नति के लिए टीईटी या सीटीईटी उत्तीर्ण होना आवश्यक होने का फैसला दिया था।
हाईकोर्ट के फैसले से रुकी थी शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया
इसके अनुसार राज्य में विस्तार अधिकारी, केंद्र प्रमुख, मुख्याध्यापक और स्नातक शिक्षक जैसे पदों पर पदोन्नति देते समय टीईटी या सीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों की सेवा ज्येष्ठता के आधार पर विचार करने के निर्देश दिए गए थे।
पदोन्नति के लिए 1 सितंबर 2025 की पात्रता को आधार मानते हुए इसी तारीख की वरिष्ठता सूची के अनुसार पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश शिक्षा संचालक ने 14 मई के परिपत्र के माध्यम से दिए थे। हालांकि उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने 10 जुलाई को दिए अपने फैसले में शिक्षा संचालक के 14 मई के परिपत्र को रद्द कर दिया था। इसके बाद राज्य में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया ठप हो गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे के बांध से छोड़ा गया 9,050 क्यूसेक पानी, घोड़ नदी का जलस्तर बढ़ा, किनारे बसे गांवों के लिए अलर्ट जारी
Gondia News: गोंदिया में जल जीवन मिशन के संविदा कर्मचारियों का कामबंद आंदोलन, 8 महीने से मानदेय लंबित
नागपुर में तड़ीपार गुंडे का खौफ: कुल्हाड़ी दिखाकर युवक पर हमला, जान बचाने पीड़ित ने खुद लाकर दी शराब!
पुणे पुलिस की ड्रग्स माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक, 162 केस, 283 आरोपी गिरफ्तार, 11.28 करोड़ का माल जब्त
टीईटी-सीटीईटी के साथ अनुभव भी जरूरी
इस पृष्ठभूमि में स्कूली शिक्षा विभाग ने अब स्पष्ट किया है कि टीईटी या सीटीईटी उत्तीर्ण होने के साथ सेवा नियमों के अनुसार आवश्यक अनुभव रखने वाले शिक्षकों को ही पदोन्नति के लिए पात्र माना जाएगा। पदोन्नति सेवा ज्येष्ठता के आधार पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में तड़ीपार गुंडे का खौफ: कुल्हाड़ी दिखाकर युवक पर हमला, जान बचाने पीड़ित ने खुद लाकर दी शराब!
शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि 20 जुलाई 2026 से पहले जिन जिला परिषदों में पदोन्नति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है उन सभी पदोन्नतियों को संरक्षण दिया जाएगा। जिन स्थानों पर पदोन्नति के आदेश जारी हो चुके हैं वहां की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी हुई मानी जाएगी।
Nagpur zp teachers promotion tet ctet mandatory august 31
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर ZP के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! SC के फैसले के बाद पदोन्नति के नियम तय, जानें किसे मिलेगा फायदा
Aug 01, 2026 | 02:56 PMपुणे के बांध से छोड़ा गया 9,050 क्यूसेक पानी, घोड़ नदी का जलस्तर बढ़ा, किनारे बसे गांवों के लिए अलर्ट जारी
Aug 01, 2026 | 02:55 PMGondia News: गोंदिया में जल जीवन मिशन के संविदा कर्मचारियों का कामबंद आंदोलन, 8 महीने से मानदेय लंबित
Aug 01, 2026 | 02:50 PMनागपुर में तड़ीपार गुंडे का खौफ: कुल्हाड़ी दिखाकर युवक पर हमला, जान बचाने पीड़ित ने खुद लाकर दी शराब!
Aug 01, 2026 | 02:47 PMपुणे पुलिस की ड्रग्स माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक, 162 केस, 283 आरोपी गिरफ्तार, 11.28 करोड़ का माल जब्त
Aug 01, 2026 | 02:40 PMनागपुर के 24 हजार से अधिक किसानों को कर्जमाफी की सौगात! जिलाधिकारी बोले-कोई भी किसान लाभ से नहीं रहेगा वंचित
Aug 01, 2026 | 02:37 PMAkola News: अकोला में संभावित जल संकट से निपटने की तैयारी, 1.55 करोड़ की जल योजना को मंजूरी
Aug 01, 2026 | 02:35 PMवीडियो गैलरी

सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PM
PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:15 PM
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:00 PM
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 08:11 PM
भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM










