बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर बड़ा हादसा, कारवार एविएशन का ट्रेनी प्लेन क्रैश, सामने आया पहला VIDEO
Baramati Airport Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर रनवे पर टैक्सी करते समय कारवार एविएशन का ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई है।
- Written By: प्रिया जैस
बारामती में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश (सौजन्य-एक्स)
Baramati Airport Aircraft Crash: महाराष्ट्र से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। पुणे के बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर एक बार फिर एयरक्राफ्ट क्रैश होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर रनवे पर टैक्सी करते समय कारवार एविएशन का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
फिलहाल, क्रैश की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। यह घटना दोपहर 12 बजे के करीब की बताई जा रही है। पुलिस और आला अधिकारी मामले में आगे की जांच कर रहे हैं। इस प्लेन क्रैश में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि विमान को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
Baramati, Maharashtra: A trainee aircraft belonging to Karwar Aviation crashed at Baramati Airport while taxiing on the runway. Police and officials reached the spot. The exact cause of the crash is yet to be ascertained. Further details are awaited pic.twitter.com/XL52RQGQ8o — IANS (@ians_india) August 9, 2026
सम्बंधित ख़बरें
मुंबईकरों को राहत! 10 अगस्त से Metro One की नई सेवा, पीक आवर्स में हर 3 मिनट पर मिलेगी मेट्रो
अकोला की स्कूलों में नहीं पहुंचीं निःशुल्क किताबें, सीईओ ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
सदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
मुंबई में BMC कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पानी की टंकी से गिरकर गई जान; KEM अस्पताल में तोड़ा दम
सुरक्षा को लेकर उठे बड़े सवाल
अजित पवार प्लेन क्रैश मामले के बाद यह तीसरी घटना है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। क्रैश की असल वजह क्या थी, या पायलट या किसी और को चोटें आईं या नहीं, इस बारे में अभी कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। हादसे के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बारामती एयरपोर्ट पर पहले भी ऐसे एयरक्राफ्ट हादसे हो चुके हैं और इस ताजा घटना ने एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
VIDEO | A trainer aircraft of private company crashes near Baramati airstrip in Maharashtra’s Pune district. Further details are awaited. (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/sB1OYwAUHk — Press Trust of India (@PTI_News) August 9, 2026
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र किसान कर्जमाफी: पुणे के 38,970 किसानों के खाते में पहुंचे 345 करोड़, जानिए आपको कैसे मिलेगा लाभ
8 महीनों में तीसरा हादसा
पुणे के बारामती में पिछले आठ महीनों में यह तीसरा एयरक्राफ्ट हादसा है। इस साल जनवरी में, VSR वेंचर्स का एक लियरजेट चार्टर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया था। उस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस त्रासदी से भारी हंगामा हुआ था और हवाई यात्रा की सुरक्षा पर सवाल उठे थे।
इसके बाद, मई में बारामती के गोजुबावी गांव के इलाके में एक और हादसा हुआ। अच्छी बात यह रही कि उस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान ट्रेनी एयरक्राफ्ट एक खेत में गिर गया था। उन दो घटनाओं के बाद, अब बारामती एयरपोर्ट पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट के साथ यह तीसरा क्रैश हुआ है।
