- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Police Operation Prahar Cow Smuggling Rescue Ramdaspeth Machi Market
अकोला पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’; कत्लखाने की ओर ले जाए जा रहे 32 गोवंश मुक्त, 13.77 लाख का माल जब्त
अकोला एसपी अर्चित चांडक के नेतृत्व में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत मच्छी मार्केट इलाके में छापेमारी कर 32 गोवंशों को छुड़ाया गया। पुलिस ने 13.77 लाख का माल जब्त कर कई आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।

Akola Crime News: अकोला जिले में गोवंशों की अवैध तस्करी और अवैध कत्ल की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 गोवंशों को मुक्त कराया और 13 लाख 77 हजार रुपये का माल जब्त किया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके तहत रामदासपेठ थाना क्षेत्र के मच्छी मार्केट स्थित कत्लखाना परिसर और अन्य स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां गाय, बैल और बछड़े सहित 32 गोवंश निर्दयता से बंधे हुए पाए गए।
पुलिस ने सभी गोवंशों को मुक्त कर आदर्श गौसेवा संस्था में उपचार और देखरेख के लिए भेजा। इस दौरान विभिन्न स्थानों से गोवंश और वाहनों सहित कुल 13,77,000 रुपये का माल जब्त किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
उल्हासनगर में नाम बदलकर हिंदू लड़की से शादी; बिहार ले जाकर हिजाब पहनने और गोमांस खाने के लिए किया मजबूर
भंडारा में रिश्तों का कत्ल: नाबालिग रिश्तेदार को जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो परिवार को भेजा
पुणे में ‘कोयता गैंग’ का आतंक! ऑटो ड्राइवर पर सरेआम खूनी हमला, एक के बाद एक 5 वार, देखें खौफनाक Video
बिहार के चौहरे हत्याकांड के दो आरोपी छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार; शवों के टुकड़े कर नदी में फेंके थे
कार्रवाई के दौरान कई आरोपियों के खिलाफ रामदासपेठ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में अब्दुल रहीम कुरेशी, जावेद खान कुरेशी, मोहम्मद मोसीन, फिरोज कुरेशी, शहजाद कुरेशी उर्फ सज्जु कुरेशी, शेख फैयाज शेख महेबुब और शेख मोबीन कुरेशी शामिल हैं, जिनसे अलग-अलग संख्या में गोवंश बरामद किए गए।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटिल, स्थानीय अपराध शाखा प्रमुख शंकर शेलके, पुलिस निरीक्षक शिरीष खंडारे, सहायक पुलिस निरीक्षक विजय चव्हाण सहित अन्य अधिकारी और आरसीपी पथक के सदस्य शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अवैध तस्करी और गोवंशों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
Akola police operation prahar cow smuggling rescue ramdaspeth machi market
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल में अब नहीं मिलेगा मुस्लिमों को आरक्षण, सुवेंदु ने पलटा ममता का एक और फैसला, जानें अब किसे मिलेगा लाभ?
May 20, 2026 | 07:05 AMLIVEआज की ताजा खबर 20 मई LIVE: इटली पहुंचे PM मोदी का मेलोनी ने किया खास अंदाज में स्वागत
May 20, 2026 | 06:58 AMModi Italy Visit: पीएम मोदी की इटली यात्रा से भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी और व्यापार को मिलेगी गति
May 20, 2026 | 06:55 AMNavabharat Nishanebaaz: अगले चुनाव की अभी से तैयारी, सचमुच बीजेपी की महिमा न्यारी
May 20, 2026 | 06:42 AMBirthday Horoscope: आज जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानिए मेष से मीन राशि का पूरा भविष्यफल
May 20, 2026 | 06:30 AMModi Italy Visit: इटली पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, विदेश मंत्री तजानी ने किया स्वागत
May 20, 2026 | 06:20 AMVarda Chaturthi Upay: 20 मई को है अधिक मास की वरदा चतुर्थी, श्रीगणेश जी की विधिवत पूजा से घर आएगी खुशहाली
May 20, 2026 | 05:30 AMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














