Jos Buttler ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के 5वें बल्लेबाज बने

Jos Buttler: जोस बटलर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बने हैं।
Jos Buttler Becomes 5th Batter In The World To Score 14,000 Runs In T20s
जोस बटलर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jos Buttler Create History: आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस जीत में जोस बटलर (Jos Buttler) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 क्रिकेट में 14 हजार रन पूरा करने का कारनामा अपने नाम किया।

जोस बटलर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 37 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। इस पारी की बदौलत जोस बटलर टी20 क्रिकेट में 14 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं बटलर यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे इंग्लिश बल्लेबाज बने। बटलर से पहले यह मुकाम सिर्फ क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स और डेविड वॉर्नर ही हासिल कर सके हैं।

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड गेल के नाम है, जिन्होंने 463 मुकाबलों में 144 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 14,562 रन बनाए हैं। वहीं, पोलार्ड ने 735 मुकाबलों में 150 के स्ट्राइक रेट से 14,482 रन बनाए हैं। हेल्स के नाम 14,449 दर्ज हैं तो वॉर्नर ने 14,121 रन बनाए हैं।

T20 में 14,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश मैच रन
क्रिस गेल वेस्ट इंडीज 463 14,563
किरोन पोलार्ड वेस्ट इंडीज 735 14,482
एलेक्स हेल्स इंग्लैंड 528 14,449
डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया 436 14,121
जोस बटलर इंग्लैंड 497 14,021*

14 हजार रन पूरा करने वाले दूसरे इंग्लिश खिलाड़ी बने Jos Buttler

बटलर टी20 क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के महज दूसरे बल्लेबाज हैं। बटलर से पहले यह कारनामा सिर्फ एलेक्स हेल्स की कर सके हैं। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने 14 हजार रन 468वीं पारी में पूरे किए। बटलर सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम ही है। उन्होंने सिर्फ 423 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। वहीं, डेविड वॉर्नर ने 431 पारियों में 14 हजार रन पूरे किए थे।

बटलर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टी20 क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक भी लगाया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 60 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ने 11 चौके लगाए। बटलर इस फॉर्मेट में 8 शतक भी लगा चुके हैं। टी20 विश्व कप 2026 में बटलर रनों के लिए बुरी तरह से जूझते हुए नजर आए थे। बटलर 8 पारियों में सिर्फ 116 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 87 रन ही बना सके थे। हालांकि, बटलर का फॉर्म में आना गुजरात टाइटंस के लिए राहत भरी खबर है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com