चंद्रपुर में एडीजी छेरिंग दोरजे की मैराथन बैठक: क्राइम फाइलों की बारीकी से जांच, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Chandrapur Police News: अपर पुलिस महासंचालक छेरिंग दोरजे ने चंद्रपुर दौरे पर भद्रावती थाने में 7 घंटे मैराथन बैठक की। पेंडिंग फाइलों और धीमी जांच पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई।
Chandrapur Police News  चंद्रपुर में एडीजी छेरिंग दोरजे की मैराथन बैठक
एडीजी छेरिंग दोरजे (सोर्स- सोशल मीडिया)अपर पुलिस महासंचालक छेरिंग दोरजे
Published on: 
Updated on: 

Chandrapur Police Crime Meeting: अपर पुलिस महासंचालक छेरिंग दोरजे बुधवार तक तीन दिन के दौरे पर हैं। उनके आने से पुलिस हलकों में काफ़ी हलचल मच गई है। चंद्रपुर दौरे पर आते ही उन्होंने भद्रावती पुलिस थाने का दौरा किया। वहां वरोरा उपविभाग के सभी पुलिस थाना प्रमुखों के साथ सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक लगभग सात घंटे तक मैराथन बैठक की। बुधवार को जिलास्तर का जायजा लेने की संभावना है। इस बैठक में अपर पुलिस महासंचालक ने कानून और व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होने अधिकारियों को फटकार भी लगाई। चंद्रपुर के पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े, संबंधित एसडीपीओ के साथ साथ भद्रावती, वरोरा और माजरी के थाना अधिकारी मौजूद थे। अपर पुलिस महासंचालक दोरजे के सामने पेश की हर अपराध की फाइल का उन्होने बारिकी से अवलोकन किया। इस समय उन्होने है। अधिकारियों की उल्टी जांच भी की। जिससे सभी अधिकारियों का डर बढ़ गया

'दोषसिध्दी दर' पर जताई चिंता

मैराथन बैठक के दौरान अपर पुलिस महासंचालक छेरिंग दोरजे ने पुलिस बल के रोज़ाना के रिकॉर्ड, लंबित अपराधों और जांच की धीमी रफ्तार पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने इलाके में किसी भी कीमत पर अपराध पर नकेल कसने और अपराधियों के लिए दोषसिध्दि दर बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हर मामले की गंभीरता से जांच करने और नागरिकों को भरोसा दिलाने का आदेश दिया।

सामाजिक चिंता बढानेवाले अपराधों पर अधिकारियों के साथ मंथन

अपर पुलिस महासंचालक छेरिंग दोरजे बुधवार तक जिले में रहेंगे, इसलिए पुलिस अधिकारियों में खलबली मची है। मंगलवार को चंद्रपुर शहर के रामनगर, शहर पुलिस थाना, दुर्गापुर और पडोली पुलिस स्टेशनों के अधिकारियों के साथ भी बैठक की और उन्हें अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आदेश दिया।

इस बीच मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में एक विशेष परेड रखी गई, जिसके बाद जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की 'क्राइम मीटिंग' हुई। एडीजी दोरजे ने किसी भी थाने की 'सरप्राइज विजिट' करने की बात कही है। जिससे अगले चौवीस घंटों तक पुलिस महकमा सांसत में है।

Navbharat Live
navbharatlive.com