'संसद किसी एक पार्टी की नहीं', लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोले राहुल गांधी; PM मोदी पर साधा निशाना

Parliament Session: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला किया। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने एक बार फिर एपस्टीन फाइल, भारत-अमेरिका ट्रेड डील का मुद्दा उठाया।
rahul gandhi on no confidence motion against parliament speaker
संसद में बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, (सोर्स- संसद टीवी)
Published on
Updated on

No Confidence Motion Against Om Birla: विपक्ष द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में चर्चा जारी है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के बीच हॉट टॉक देखने को मिली। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 9 घंटे का समय दिया है। कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ संकल्प सदन में प्रस्तुत किया।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कहा, ऐसा पहली बार हुआ है जब लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जब मैंने सदन में प्रधानमंत्री मोदी के कॉम्प्रोमाइज होने के मुद्दे उठाया, तो मुझे रोक दिया गया।

संसद किसी एक पार्टी का नहीं- राहुल गांधी

संसद में बोलते हुए राहुल गांधी ने आगे कहा कि यहां चर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और स्पीकर की भूमिका के बारे में है। कई बार मेरा नाम लिया गया है और मेरे बारे में अजीब बातें कही गई हैं। यह सदन भारत के लोगों की अभिव्यक्ति है। यह किसी एक पार्टी को नहीं, बल्कि पूरे देश को रिप्रेजेंट करता है। हर बार जब हम बोलने के लिए उठते हैं, तो हमें बोलने से रोक दिया जाता है। पिछली बार जब मैंने बात की थी, तो मैंने हमारे PM द्वारा किए गए समझौतों के बारे में एक बुनियादी सवाल उठाया था।

स्पीकर के लिए सपा सांसद का नाम प्रस्तावित

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने एक बार फिर एपस्टीन फाइल, भारत-अमेरिका ट्रेड डील का मुद्दा उठाया। वहीं, समाजवादी पार्टी सांसद आनंद भदौरिया लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का नाम प्रस्तावित किया।

'विपक्ष के नेता पर सरकार का ध्यान'

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि विपक्ष के वक्ता (राहुल गांधी) ने सभी बातों को बड़े स्पष्ट रूप से सदन में रखने का काम किया है। लेकिन दुखद है कि सत्ता पक्ष की तरफ से जो भाषा का भाव है, वो विपक्ष के नेता को लेकर है। ऐसा लग रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ नहीं है बल्कि विपक्ष के नेता के खिलाफ है। सरकार का सारा ध्यान विपक्ष के नेता पर है। इससे यह बात स्पष्ट होता है कि विपक्ष के नेता को लेकर वो काफी घबराए हुए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com