Viral Video Of Elephant Anger Threw Jcb Machine In The Air
हाथी का जबरदस्त गुस्सा JCB मशीन को हवा में उछाला, देखकर नहीं होगा यकीन
हाथी एक ऐसा जानवर है जिसे देखकर हर किसी को प्यार करने का मन करता है। यह बहुत ही बड़ा होता है जिसकी वजह से इसे लोग दूर से ही देखते हैं। अक्सर हमने हाथी को जू या जंगलों में पानी से मस्ती करते हुए देखा है।
हाथी का जबरदस्त गुस्सा JCB मशीन को हवा में उछाला, देखकर नहीं होगा यकीन
Follow Us
Follow Us :
Viral Video: हाथी एक ऐसा जानवर है जिसे देखकर हर किसी को प्यार करने का मन करता है। यह बहुत ही बड़ा होता है जिसकी वजह से इसे लोग दूर से ही देखते हैं। अक्सर हमने हाथी को जू या जंगलों में पानी से मस्ती करते हुए देखा है। सोशल मीडिया पर इनके कई सारे फनी वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। जिसे देखकर लोगों को काफी मजा आता है। लेकिन क्या आपने कभी हाथी का गुस्सा देखा है। जब हाथी को गुस्सा आता है तो वह कुछ भी कर सकता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जहां पर हाथी इतना गुस्से में होता है कि जेसीबी मशीन को ही हवा में उछाल देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथी का प्रकोप जेसीबी पर बड़ा भारी
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। इस वीडियो में एक विशालकाय हाथी गुस्से में दिखाई देता है। जब भी हाथी गुस्से में होता है तो किसी भी चीज से टकराने पर आतंक मचा देता है। इस तरह के हादसे को देखकर लोगों का दिल दहल जाता है। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो भी कई बार देखने को मिलते हैं। लेकिन इस वीडियो में आपको हाथी का ऐसा रुप देखने को मिलेगा जो शायद ही आपने कभी देखा होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह गुस्से से लाल हाथी सामने खड़ी जेसीबी मशीन पर हमला बोल देता है। जेसीबी मशीन हाथी की वजह से ऊपर उठ जाती है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nash_4_tigram नाम से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है। इस वीडियो का नजारा देखकर आप भी सहम जाएंगे। कुछ लोग इस वीडियो को देखकर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि हाहाकारी नजारा पहले कभी नहीं देखा है। कुछ यूजर्स हाथी के लिए चिंता व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है यह सुबह काफी दर्द करेगा। दूसरे यूजर ने कहा कि यह ट्रैक्टर से ज्यादा हाथी को दर्द होगा।
Viral video of elephant anger threw jcb machine in the air