- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Mla Sajid Khan Pathan Opposes Super Speciality Hospital Privatization
सुपर स्पेशालिटी का निजीकरण नहीं होने देंगे, हॉस्पिटल सरकार खुद चलाए: विधायक साजिद पठान
Sajid Khan Pathan: अकोला के विधायक साजिद खान पठान ने सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल के निजीकरण का कड़ा विरोध किया। सरकार से अस्पताल खुद चलाने और स्टाफ सुधार की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे

सुपर स्पेशालिटी का निजीकरण नहीं होने देंगे
Akola Super Speciality Hospital: अकोला पश्चिम के कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान बुधवार को स्थानीय सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल पहुंचे और वहां के कामकाज का संपूर्ण निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल में रोगियों के इलाज के लिए सभी अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं, हालांकि स्टाफ की कमी ज़रूर है।
उनका कहना था कि सरकार इस हॉस्पिटल को खुद अच्छी तरह चला सकती है, लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार अकोला, लातूर, छत्रपति संभाजीनगर और यवतमाल में स्थित सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल्स का निजीकरण करके उन्हें निजी हाथों में देने की योजना बना रही है, जो बिल्कुल उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गलत निर्णय ले रही है और इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
जनता के साथ मिलकर विरोध
विधायक पठान ने कहा कि सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल का निजीकरण रोका जाएगा। इसके लिए अकोला शहर की जनता के साथ मिलकर जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह हॉस्पिटल कांग्रेस सरकार के दौरान स्वीकृत हुआ था, लेकिन वर्तमान सरकार इसे संचालित करने में असमर्थ नजर आ रही है और जानबूझकर निजीकरण की ओर बढ़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
वारदात: पत्नी के चरित्र पर संदेह, गला घोंटकर हत्या, आर्वी के मायाबाई वार्ड की घटना
ठाणे में आवारा कुत्तों का आतंक होगा खत्म: 25 हजार कुत्तों को लगेगी वैक्सीन, गले में दिखेगा खास नारंगी पट्टा
शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का संघर्ष जारी, पयड़ी में 7 माह से बिक्री पर कसी नकेल
Bhandara News: सीतासावंगी में मॉइल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, 7 लोगों पर मामला दर्ज
ये भी पढ़े: गड़चिरोली में पुल का अभाव, नाले से सफर कर रहे लोग, पुलिया निर्माण करने की मांग
मरीजों को नहीं मिलेगा समुचित लाभ
उन्होंने कहा कि सरकार को हॉस्पिटल को निजी हाथों में देने के बजाय इसकी वर्तमान स्थिति में सुधार करना चाहिए और स्टाफ की कमी दूर करनी चाहिए। यदि यह अस्पताल निजी हाथों में दिया गया तो मरीजों को समुचित लाभ नहीं मिल सकेगा, जो सही नहीं है। निरीक्षण के दौरान विधायक पठान ने मरीजों, परिजनों और स्टाफ से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल राज्य सरकार ही संचालित करे। इस दौरान पूर्व पार्षद मो. इरफान और युवक कांग्रेस नेता आकाश कवडे भी उपस्थित थे।
Akola mla sajid khan pathan opposes super speciality hospital privatization
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हेलमेट पहन स्कूटी पर बैठी चालाक बिल्ली ने सूखी मछली चुराने की कोशिश की, मजेदार वीडियो वायरल
Feb 21, 2026 | 06:52 PMअभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म पर कप्तान सूर्या का बयान, कहा- मुझे उन टीमों की चिंता जो अब उसके सामने आएंगी
Feb 21, 2026 | 06:51 PMवारदात: पत्नी के चरित्र पर संदेह, गला घोंटकर हत्या, आर्वी के मायाबाई वार्ड की घटना
Feb 21, 2026 | 06:48 PM24 फरवरी से होलाष्टक लग जाएगा, सभी मांगलिक कार्यों की मनाही, लेकिन ये काम होंगे बड़े मंगलकारी!
Feb 21, 2026 | 06:44 PMपुणे में स्कूल जा रहे बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला, CCTV वीडियो वायरल
Feb 21, 2026 | 06:41 PMIND vs SA Pitch Report: बल्लेबाज का रहेगा बोलबाला या फिर गेंदबाज रहेंगे हावी, जानें क्या कहता है पिच का मिजाज?
Feb 21, 2026 | 06:41 PMT20 World Cup: सुपर-8 से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का बड़ा खुलासा, श्रीलंका को लेकर कही ये बात
Feb 21, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM













