- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Malaria Department Vijay Agrawal Strict Action Against Negligent Officers
अकोला: मलेरिया विभाग की लापरवाही पर भड़के सभापति विजय अग्रवाल, अधिकारियों पर गिरी गाज; बड़े फेरबदल के आदेश
अकोला में मलेरिया विभाग की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, मच्छरों पर नियंत्रण की आवश्यकता।

Akola Dengue Control News: अकोला महानगरपालिका की स्थायी समिति के सभापति विजय अग्रवाल ने मलेरिया विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर चर्चा हुई और कई कमियों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया। स्थायी समिति सभापति विजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि मलेरिया विभाग की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे ताकि शहर में फैल रहे मच्छरों और संभावित रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके।
पिछली बैठक में मलेरिया विभाग को 20 कर्मचारी बढ़ाने, डस्टिंग पंप खरीदने, आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराने तथा कार्यप्रणाली का नया नियोजन करने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही शहर में मच्छरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और अन्य रोग फैलने की संभावना पर तात्कालिक कार्रवाई करने की सूचना दी गई थी। लेकिन मंगलवार की बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि विभाग ने इन निर्देशों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की।
विभाग में कुल 16 कर्मचारी कार्यरत
विभाग में कुल 16 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से 3 दिव्यांग और 2 कर्मचारी लगातार अनुपस्थित पाए गए। इन पर भी कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई। जब इस विषय पर डॉ. पहुरकर से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने समयाभाव का हवाला देकर टालमटोल किया। सभापति अग्रवाल ने इसे प्रशासनिक दृष्टि से अनुचित बताते हुए उनके विरुद्ध तात्कालिक कार्रवाई करने और उनके पास से वैद्यकीय अधिकारी का पदभार हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगे कहा कि अनुभवी अधिकारी डॉ. अविनाश सोनोने को MOH (वैद्यकीय अधिकारी तथा निबंधक) और डॉ. अनुप चौधरी को AMOH (अतिरिक्त वैद्यकीय अधिकारी) का पदभार दिया जाए। वहीं शीतल चव्हाण को उपनिबंधक पद पर नियुक्त करने का सुझाव रखा।
सम्बंधित ख़बरें
सावंगी बाईपास हत्याकांड: 550 किमी का पीछा, चाय की टपरी से पकड़ाया आरोपी दंपती, मासूम की हत्या का खुलासा
100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला
16 सीटों के लिए महायुती की बिसात, विधानपरिषद चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी, जानें किस दल को मिली कितनी सीटें?
जागे रेलवे अधिकारी, ठाणे स्टेशन पर सांसद म्हस्के और DRM ने लिया जायजा, 15-कोच लोकल और मानसून तैयारियों पर जोर
सख्त प्रशासनिक कार्रवाई से विभागीय कार्य में गति आएगी
मलेरिया विभाग के कर्मचारियों की लगातार अनुपस्थिति को गंभीर मानते हुए सभापति ने उनके विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही करने का आदेश दिया। साथ ही पर्यवेक्षक प्रकाश बामनेट और प्र। लिपिक प्रकाश राठोड को काम में लापरवाही बरतने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि इस प्रकार की सख्त प्रशासनिक कार्रवाई से विभागीय कार्य में गति आएगी और जनता को राहत मिलेगी। इस बैठक में नगरसेवक सिद्धार्थ उपरवट, मनपा उपायुक्त विजय पारतवार, मलेरिया विभाग के डॉ. नितिन गायकवाड, डॉ. अनुप चौधरी, डॉ. विजय चव्हाण सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।
Akola malaria department vijay agrawal strict action against negligent officers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMरीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, जैन समाज की 3 महिला धर्मगुरुओं को तेज-रफ्तार कार ने मारी तक्कर; दो की मौत
May 20, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














