- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Illegal Commercial Use Domestic Lpg Cylinder Raid Supply Department
अकोला में 117 स्थानों पर छापे, बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर जब्त
अकोला में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर जिला आपूर्ति विभाग ने 200 से अधिक सिलेंडर जब्त किए हैं।

Akola District: अकोला जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ जिला आपूर्ति विभाग ने अभियान चलाया है. पिछले एक महीने में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर लगभग 200 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं. हालांकि इस कार्रवाई में मूल दोषी गैस एजेंसियों को संरक्षण मिलने का आरोप लग रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.
जिला आपूर्ति विभाग ने उन 117 स्थानों पर छापे मारे जहां घरेलू गैस का खुलेआम व्यावसायिक उपयोग हो रहा था. सामान्यतः ऐसे मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोर फौजदारी कार्रवाई की जाती है, लेकिन इस बार विभाग ने अपेक्षाकृत नरमी दिखाई है.जनता की परेशानी और प्रशासन पर सवाल जिलाधिकारी कार्यालय जहां गैस की आपूर्ति सुचारु होने का दावा कर रहा है, वहीं वास्तविकता इसके विपरीत है.
एजेंसियों के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें लग रही हैं और एक सिलेंडर व रसीद के लिए आमजन को संघर्ष करना पड़ रहा है. प्रशासन की ऑल इज वेल रिपोर्ट और ग्राहकों की यह दुर्दशा देखकर जनता में तीव्र आक्रोश है. जब्त किए गए सिलेंडरों पर लगभग 3 हजार रु. का जुर्माना और एक आश्वासन पत्र लेकर उन्हें वापस किया जाएगा. विभाग का कहना है कि जब्त किए गए अधिकांश सिलेंडर छोटे व्यावसायिकों, सड़क किनारे विक्रेताओं और रोज़ कमानेखाने वाले श्रमिकों के पास से मिले हैं. इस कार्रवाई से जहां अवैध उपयोग पर अंकुश लगाने का प्रयास दिख रहा है, वहीं गैस एजेंसियों की भूमिका पर उठते सवाल प्रशासन की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं.
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड, बेटिकट यात्रियों से वसूला 209.30 करोड़ का जुर्माना
Mumbai Train Diversion: मुंबई सेंट्रल पर 60 दिनों का ब्लॉक, ट्रेनें होंगी प्रभावित
धानापुर के पास भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर पति-पत्नी की मौत, 6 वर्षीय बेटी गंभीर घायल
मुंबई मेट्रो की नई समय-सारिणी, मेट्रो 9 व 2 बी के शुरू होने से बदलेगा समय, 8 अप्रैल से लागू
Akola illegal commercial use domestic lpg cylinder raid supply department
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 April: मीन राशि वाले भूलकर भी न करें ये काम! मकर की लगेगी लॉटरी; जानें अपना राशिफल
Apr 07, 2026 | 12:05 AMIPL 2026: ईडन गार्डन्स में बारिश बनी विलेन, KKR और PBKS दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक
Apr 06, 2026 | 11:15 PMMI vs RR: राजस्थान के खिलाफ गुवाहाटी के मैदान पर उतरेंगे हार्दिक पांड्या? बॉलिंग कोच ने दिया सबसे बड़ा अपडेट
Apr 06, 2026 | 11:00 PMउज्ज्वला योजना में बड़ी राहत: अब LPG सिलेंडर पर मिलेगी 300 रुपये सब्सिडी
Apr 06, 2026 | 10:57 PMगर्मी से पहले AC चालू करने से पहले जरूर करें ये 6 काम, वरना बढ़ सकता है बिल और खराब हो सकती है मशीन
Apr 06, 2026 | 10:44 PMरोजाना दही खाएं और पाएं जवां, ग्लोइंग त्वचा, बढ़ती उम्र को कहें अलविदा!
Apr 06, 2026 | 10:43 PMइंदौर में ‘दबंगई’ का वीडियो! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
‘BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नहीं’, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO’
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM
काशी में इफ्तार के बाद अब ‘बीयर कांड’, डीजे की धुन और हाथों में कैन; गंगा में इस हरकत से फूटा लोगों का गुस्सा
Apr 06, 2026 | 09:17 PM














