

Ujjwala Scheme Benefits : रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया है।
इस फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा और उनके घरेलू बजट पर पड़ने वाला बोझ कम होगा। खासकर ग्रामीण और गरीब तबके के लिए यह कदम काफी मददगार साबित होगा।
सरकार के इस फैसले के तहत लाभार्थियों को हर सिलेंडर भरवाने पर 300 रुपये की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में मिलेगी। यह लाभ साल में अधिकतम 12 सिलेंडर तक दिया जाएगा, जिससे पूरे साल रसोई गैस का खर्च कम हो सकेगा। इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना और लकड़ी या कोयले जैसे पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम करना है।
अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आवेदन प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए महिला आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए और घर में पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए। आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक खाते जैसे दस्तावेज जरूरी होते हैं।
आवेदन ऑनलाइन या नजदीकी गैस एजेंसी के जरिए किया जा सकता है। वहीं, अगर सब्सिडी खाते में नहीं आ रही है, तो बैंक खाते को आधार से लिंक कराना, केवाईसी अपडेट करना और गैस एजेंसी से संपर्क करना जरूरी है, जिससे समस्या का समाधान हो सके।