- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Hindi Kavi Sammelan Rajasthani Day Celebration Event Report
अकोला में राजस्थानी दिवस पर राष्ट्रीय हिंदी कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन; देश के प्रसिद्ध कवियों ने बांधा समां
अकोला में राजस्थानी सेवा संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हिंदी कवि सम्मेलन में प्रमुख कवियों ने काव्य पाठ किया, जिसमें हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार और शौर्य की छटा बिखेरी।

Akola News: अकोला राजस्थानी सेवा संघ द्वारा राजस्थानी दिवस के अवसर पर शहर में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी कवि सम्मेलन को नागरिकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला। महात्मा गांधी रोड स्थित डॉ. बाबासाहब आंबेडकर ओपन थिएटर में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से आए कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुंबई के आशकरण अटल, कानपुर के चंदन राय, भोपाल के मदनमोहन समर तथा नागपुर के मनीष वाजपेयी सहित अन्य कवियों ने हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार और शौर्य रस की रचनाएं प्रस्तुत कर वातावरण को साहित्यिक रंगों से भर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं के पूजन तथा दीप प्रज्वलन से किया गया। समारोह की अध्यक्षता सेवा संघ के अध्यक्ष मनोज खंडेलवाल ने की। इस अवसर पर विधायक वसंत खंडेलवाल, पूर्व विधायक बबनराव चौधरी, पूर्व महापौर मदन भरगड़, मनपा स्थायी समिति सभापति विजय अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
‘जय हो’ की धुन से परेशान हुए लोग, मुंबई की मेलोडी रोड पर लगा ब्रेक! BMC ने अब उठाया ये बड़ा कदम
अशोक खरात ‘वॉटर स्कैम’: शीतल म्हात्रे का दावा- “मातोश्री के दबाव में मिला पानी”, उबाठा गुट की बढ़ीं मुश्किलें
मराठा साम्राज्य के इतिहास को घर-घर तक पहुंचाने वाले इतिहासकार जयसिंगराव पवार का निधन, CM फडणवीस ने जताया शोक
नरहरी झिरवल के खिलाफ शिंदे गुट भी आक्रामक! शाइना एनसी ने साधा निशाना, मंत्री पद से मांगा इस्तीफा
प्रास्ताविक में मनोज खंडेलवाल ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए उपस्थितों को गुड़ी पड़वा एवं राजस्थानी दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन दीपक शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सीए मनोज चांडक ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष नागरिक उपस्थित रहे और कवियों का जोरदार स्वागत किया। आयोजन की सफलता के लिए खंडेलवाल समाज एवं सेवा संघ के पदाधिकारियों ने विशेष परिश्रम किया।
Akola hindi kavi sammelan rajasthani day celebration event report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम नवमी के दिन इस दिव्य कवच के पाठ से क्या लाभ होगा? इसकी महिमा जानकर चौंक जाएंगे
Mar 26, 2026 | 03:46 PMMP के शानदार हिल स्टेशन: शिमला-मनाली की जगह MP की इन 5 खूबसूरत ऑफबीट जगहों पर बिताएं अपनी छुट्टियां
Mar 26, 2026 | 03:43 PM‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में हाई वोल्टेज ड्रामा, निया शर्मा और जन्नत जुबैर की हुई गंदी लड़ाई, हाथापाई तक पहुंची बात!
Mar 26, 2026 | 03:40 PMIPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगा बड़ा झटका, बोर्ड से अनुमति न मिलने पर स्टार तेज गेंदबाज बाहर!
Mar 26, 2026 | 03:39 PMअमेरिका ने भेजे कमांडो, ईरान बोला- Welcome To Iran, Habibi; यहां आपका मुकाबला असली धुरंधरों से होगा
Mar 26, 2026 | 03:39 PMBengal Election: चुनाव से पहले ममता के खिलाफ अमित शाह का बड़ा दांव, 28 मार्च को बंगाल में जारी करेंगे चार्जशीट
Mar 26, 2026 | 03:34 PMकल्याण में ‘पुणे’ जैसा कांड: नाबालिग की तेज रफ्तार कार ने ली व्यवसायी की जान, मां पर FIR, पिता की तलाश जारी
Mar 26, 2026 | 03:31 PMवीडियो गैलरी

संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM
बस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब
Mar 25, 2026 | 10:06 PM
क्या युद्ध के कारण देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मची खलबली- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:55 PM
फिल्म धुरंधर-2: माफी मांगो वरना…, गुरबानी और सिगरेट वाले सीन पर आर. माधवन के खिलाफ भड़का सिख समुदाय
Mar 25, 2026 | 09:33 PM
‘अब सदन में गूंजेगी हमारी आवाज’, महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान; देखें यह वीडियो
Mar 25, 2026 | 09:25 PM
‘ऊपर से बजट चमक रहा, नीचे से बटुआ फट रहा’, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में सरकार को जमकर घेरा- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:19 PM














