Bengal Election: चुनाव से पहले ममता के खिलाफ अमित शाह का बड़ा दांव, 28 मार्च को बंगाल में जारी करेंगे चार्जशीट

West Bengal Election 2026: बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक, इस चार्जशीट में पिछले कई वर्षों में ममता सरकार दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं का विस्तार से डिटेल्स हो सकता है।
amit shah release chargesheet against tmc in west bengal tomorrow
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Amit Shah West Bengal Visit: पश्चिम बंगाल के 294 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 28 मार्च को राज्य का दौरा करेंगे। अपनी इस विजिट के दौरान वह एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और उसमें ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खिलाफ औपचारिक तौर पर चार्जशीट जारी करेंगे, जिसमें सत्तारूढ़ दल के खिलाफ BJP के आरोपों की जानकारी होगी।

पश्चिम बंगाल बीजेपी के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक, इस चार्जशीट में पिछले कई वर्षों में ममता सरकार दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार, शासन की नाकामयाबी और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं का विस्तार से डिटेल्स हो सकता है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संकेत दिया है कि इस चार्जशीट में भर्ती में हुई अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों पर फोकस होगा।

सरकार के खिलाफ बीजेपी का श्वेत पत्र

चार्जशीट के अलावा, भारतीय जनता पार्टी टीएमसी की सरकार में हुए 15 साल के 'कुशासन और भ्रष्टाचार' को सामने लाने वाला एक श्वेत पत्र भी जारी करने वाली है। इस श्वेत पत्र में राज्य में शासन संबंधी कमियों से जुड़े पार्टी के दावों के सपोर्ट के लिए तमाम आंकड़े और केस स्टडी भी पेश किए जाने की संभावना है। भाजपा से यह भी उम्मीद है कि वह पश्चिम बंगाल में कथित 'माफिया शासन' जैसे मुद्दों पर अपने सियासी संदेश को और ज्यादा प्रभावी बनाने पर काम कर सकती है।

बीजेपी नेता कह चुके हैं कि सरकार में आने पर वे कोयला, रेत और पत्थर के खनन और इस कारोबार में शामिल अवैध नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाएंगे। संसाधन प्रबंधन में और ज्यादा पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर चुका है। इन पांच चुनावी राज्यों में से एक पश्चिम बंगाल भी है, जहां दो चरणों में राज्य की कुल 294 सीटों पर चुनाव होगा। पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, 4 मई को चुनावी नतीजे सामने आएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com