-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Gram Panchayat Election Reservation Schedule Released July Voting 2026
अकोला की 223 ग्राम पंचायतों में चुनावी प्रक्रिया शुरू, 12 जून को होगी आरक्षण लॉटरी
- Written By: केतकी मोडक
Gram Panchayat Elections: अकोला जिले की 223 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12 जून को विशेष ग्रामसभा में आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी और जुलाई के अंत में मतदान होने की संभावना है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Akola Villages Reservation Lottery Process: लंबे समय से प्रतीक्षित ग्राम पंचायत चुनावों की प्रक्रिया आखिरकार शुरू होने जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने गैर-अनुसूचित तथा अनुसूचित क्षेत्रों की अवधि समाप्त हो चुकी और समाप्त होने वाली ग्राम पंचायतों के लिए सदस्य आरक्षण निर्धारण कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही जिले की 223 ग्राम पंचायतों में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 8 जून को विशेष ग्रामसभा की सूचना जारी की जाएगी। इसके बाद 12 जून को विशेष ग्रामसभा आयोजित कर तहसीलदार अथवा उनके अधिकृत अधिकारी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इससे ग्राम पंचायत चुनाव प्रक्रिया को औपचारिक रूप से गति मिलेगी।
आरक्षण प्रक्रिया के तहत 19 जून को प्रारूप आरक्षण सूची प्रकाशित की जाएगी। इस पर 25 जून तक आपत्तियां और सुझाव स्वीकार किए जाएंगे। प्राप्त आपत्तियों पर उपविभागीय अधिकारी 3 जुलाई तक अपना अभिमत प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद 10 जुलाई को अंतिम प्रभाग रचना और आरक्षण अधिसूचना जारी की जाएगी। पूरी प्रक्रिया को देखते हुए जुलाई के अंतिम सप्ताह में ग्राम पंचायत चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
NSA अजीत डोभाल को मिलेगा प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार, 1 अगस्त को पुणे में होंगे सम्मानित
मुंबई में बेकाबू BEST बस का तांडव, मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई बस, बुजुर्ग की मौत और चालक-कंडक्टर घायल
छत्रपति संभाजीनगर में पानी के लिए मचा त्राहिमाम! कांग्रेस का प्रशासन को अल्टीमेटम, बड़े जनआंदोलन की दी चेतावनी
अमरावती में अफाक शेख हत्याकांड को लेकर युनाईटेड फोरम का प्रदर्शन, पुलिस आयुक्त को ज्ञापन
ग्राम तहसीलवार पंचायतों की संख्या
| तहसील | संख्या |
| अकोट | 38 |
| अकोला | 36 |
| बार्शीटाकली | 27 |
| बालापुर | 37 |
| मुर्तिजापुर | 29 |
| पातुर | 23 |
| तेल्हारा | 33 |
| कुल | 223 |
यह भी पढे़ं:- नहीं सुलझा राजनीतिक गतिरोध, नासिक MLC चुनाव में महायुति की मुश्किल बरकरार; मैदान में फिर गिरीश महाजन
गतिविधियां हुई तेज
चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही संभावित ग्राम पंचायत क्षेत्रों में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इच्छुक उम्मीदवारों ने गांवों में संपर्क अभियान शुरू कर दिए हैं। इस बार चुनावी तैयारियों और खरीफ सीजन की बुवाई का समय लगभग एक साथ आने की संभावना है।
ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बारिश, खेती और चुनाव को लेकर चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। जिले में आरक्षण प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनावी माहौल बनने लगा है और आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।
Akola gram panchayat election reservation schedule released july voting 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑटो नहीं, चलता-फिरता सुपरमार्केट! सामान से पूरी तरह ढका वाहन देख लोग रह गए हैरान
Jul 20, 2026 | 06:34 PMNSA अजीत डोभाल को मिलेगा प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार, 1 अगस्त को पुणे में होंगे सम्मानित
Jul 20, 2026 | 06:32 PMजंतर-मंतर प्रोटेस्ट: पुलिस ने अफवाहों से बचने की दी सलाह, CJP को विपक्षी दलों का मिल रहा समर्थन
Jul 20, 2026 | 06:24 PMबारिश में फंसी मां कुतिया और उसके नवजात पिल्लों को दंपति ने दिया सहारा, इंसानियत भरा वीडियो वायरल
Jul 20, 2026 | 06:20 PMहमसफर एक्सप्रेस में सैनिक की पत्नी से अश्लील हरकत का आरोप; विरोध करने पर दी धमकी, असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
Jul 20, 2026 | 06:14 PMमुंबई में बेकाबू BEST बस का तांडव, मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई बस, बुजुर्ग की मौत और चालक-कंडक्टर घायल
Jul 20, 2026 | 06:12 PMअभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से झटका, इलाज के लिए विदेश यात्रा पर रोक; सरकारी अस्पताल में जांच कराने की सलाह
Jul 20, 2026 | 06:11 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:54 PM
‘हार के डर से चुनाव नहीं करा रही सरकार’, यूपी सरकार पर संजय सिंह का बड़ा आरोप VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:25 PM
मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- तर्क और तथ्य हों, तूफान नहीं- VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:06 PM












