-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Dams Water Level Khadakwasla Spillway Discharge Muddy Pune Water Supply
पुणे के बांधों में 80% से ज्यादा पानी, एक साल की पेयजल चिंता खत्म; गंदे पानी की सप्लाई बनी चुनौती
- Written By: रूपम सिंह
Pune Khadakwasla Dam: पुणे के खड़कवासला डैम श्रृंखला में 80% से अधिक पानी जमा। मुठा नदी में पानी छोड़े जाने के साथ ही शहर के कई इलाकों में मटमैले पानी की आपूर्ति से स्वास्थ्य संकट।

खड़कवासला बांध सांकेतिक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Pune Khadakwasla Dam Chain Water Level: पुणे में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पुणे शहर को बड़ी राहत दी है। शहर को पानी उपलब्ध कराने वाली खड़कवासला डैम श्रृंखला के चारों प्रमुख बांध खड़कवासला, पानशेत, वरसगांव और टेमघर में जल स्तर तेजी से बढ़ा है। चारों बांधों में कुल उपयोगी जल भंडारण 23.42 टीएमसी, यानी लगभग 80.35 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो
पिछले वर्ष की समान अवधि के लगभग बराबर है। इससे पुणेवासियों की अगले एक वर्ष तक पेयजल की चिंता काफी हद तक समाप्त हो गई है। हालांकि गंदे पानी की आपूर्ति होने से लोगों के सामने स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया है। बता दें कि खड़कवासला डैम पूरी क्षमता से भर है। सुरक्षा के मद्देनजर मुठा नदी में स्पिलवे से 9,373 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
चुका पिछले 24 घंटों में चारों बांधों के जल भंडारण में 1.72 टीएमसी की वृद्धि हुई है। जल संसाधन विभाग ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, नदी के तल में नहीं उतरने और सामान सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की है। भीमा घाटी के कलमोडी, चासकमान, वडीवले, वीर और खड़कवासला सहित पांच बांध पूरी तरह भर चुके हैं, जबकि पवना, कासारसाई, भामा आसखेड, आंध्र और मुलशी बांधों में 90 प्रतिशत से अधिक पानी जमा हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
बोगस कुणबी प्रमाणपत्र पर उम्रकैद की मांग, बबनराव तायवाडे ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील
रोटरी क्लब भिवंडी के प्रेसीडेंट बने उद्योगपति प्रदीप रांका, रोटेरियन गुरुप्रसाद सिंह प्रेसीडेंट इलेक्ट घोषित
‘बहाने मत दीजिए, काम करके दिखाइए’, नासिक के गड्ढों और सुस्त कुंभ तैयारियों पर सीएम की अधिकारियों को कड़ी फटकार
घरेलू LPG सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल पर केंद्र का शिकंजा, दोषी गैस एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
शहर की जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित
बांधों के भरने से राहत जरूर मिली है, लेकिन भारी बारिश के कारण जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। जलाशयों में कच्चे पानी का मैलापन बढ़ने से हडपसर, कात्रज, वानवडी, सहकारनगर, लश्कर, येवलेवाडी, सिंहगढ़ रोड और शहर के कई मध्यवर्ती इलाकों में नलों से मटमैला पानी पहुंच रहा है। स्थायी समिति की बैठक और पर्वती जलशोधन केंद्र के निरीक्षण के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। इससे नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि दूषित पानी के कारण पेट दर्द, – उल्टी, दस्त और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें:- पुणे में 24 घंटे से बिजली गुल: महावितरण की लापरवाही पर भड़के कात्रज और सुखसागरनगर के नागरिक
राज्य में असमान रही बारिश
- पुणे महानगर पालिका के जलापूर्ति विभाग ने दावा किया है कि पानी का पूर्ण निर्जंतुकीकरण कर ही आपूर्ति की जा रही है। नागरिकों को फिटकरी डालकर पानी का मैलापन नीचे बैठाने, उसे छानने और उबालकर पीने की सलाह दी गई है।
- दूसरी ओर, जुलाई की अच्छी बारिश से महाराष्ट्र के 3,029 बांधों में कुल जल भंडारण बढ़कर 56% यानी 803 टीएमसी पहुंच गया है, जबकि जून के अंत में यह केवल 22% था।
- कोकण, पुणे और नासिक में जल भंडारण संतोषजनक है, लेकिन मराठवाड़ा और विदर्भके कई हिस्सों में अब भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। छत्रपति संभाजीनगर संभाग में जल स्तर केवल 28 प्रतिशत है, जबकि जायकवाड़ी बांध में 39 प्रतिशत पानी है। ऐसे में पुणे और पश्चिमी महाराष्ट्र को राहत मिली है।
पुणे जिले की मौजूदा स्थिति
- खडकवासला डैम श्रृंखला 24.87 टीएमसी (85%) पानी भंडारण
- वीर प्रणाली 39.51 टीएमसी (82%)
- पवना 97%, भामा आसखेड 92%, चासकमान 92%, आंध्रा 100%
कहां कितना पानी का स्टॉक
| विभाग | उपयुक्त पानी स्टॉक |
|---|---|
| राज्य | 803 टीएमसी (56%) |
| पुणे | 368.5 टीएमसी (68%) |
| कोकण | 102.3 टीएमसी (79%) |
| नाशिक | 122.6 टीएमसी (58%) |
| नागपुर | 78.6 टीएमसी (47%) |
| अमरावती | 59.7 टीएमसी (43%) |
| संभाजीनगर | 71.1 टीएमसी (28%) |
Dams water level khadakwasla spillway discharge muddy pune water supply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रशेखर आजाद की मूंछों पर ताव वाली मशहूर तस्वीर किसने खींची? झांसी के रुद्र नारायण की अनसुनी कहानी
Aug 07, 2026 | 05:28 PMट्रेन में युवक ने की तोड़फोड़, खिड़की और सामान को पहुंचाया नुकसान; वायरल Video पर भड़के लोग
Aug 07, 2026 | 05:24 PMRoyal Enfield ला रही है अब तक की सबसे दमदार Himalayan, 750cc इंजन, 180 Kmph की स्पीड और प्रीमियम फीचर्स
Aug 07, 2026 | 05:23 PMबोगस कुणबी प्रमाणपत्र पर उम्रकैद की मांग, बबनराव तायवाडे ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील
Aug 07, 2026 | 05:22 PMAssam Floods: अनुपम खेर ने दिखायी दरियादिली, असम बाढ़ पीड़ितों के दिए दान दी इतनी राशि
Aug 07, 2026 | 05:11 PMSawan Somwar: सावन के दूसरे सोमवार को बन रहा ‘दुर्लभ शिव संयोग’, इस दिन पूजा से क्यों मिल सकता है कई गुना फल
Aug 07, 2026 | 05:10 PMरोटरी क्लब भिवंडी के प्रेसीडेंट बने उद्योगपति प्रदीप रांका, रोटेरियन गुरुप्रसाद सिंह प्रेसीडेंट इलेक्ट घोषित
Aug 07, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM












