- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Fool Conference Holikotsav Event
3 मार्च को होलिकोत्सव के उपलक्ष्य में मूर्ख सम्मेलन, बहुरंगी कलाकारों की रहेगी उपस्थिति
Akola Murkh Sammelan: अकोला में 3 मार्च को होलिकोत्सव के उपलक्ष्य में पारंपरिक मूर्ख सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें हास्य, व्यंग्य, जादू और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी।
- Written By: आंचल लोखंडे

Rang Panchami program (सोर्सः सोशल मीडिय)
Holikotsav Event Akola: विगत पांच दशकों से अधिक समय से रंग पंचमी के अवसर पर आयोजित किए जा रहे मूर्ख सम्मेलन का आयोजन इस वर्ष स्थानीय डॉ. बाबासाहब आंबेडकर फोर ओपन एयर थिएटर में 3 मार्च को शाम 6 बजे से किया जाएगा। इस मूर्ख सम्मेलन में कलाकार मिमिक्री, जादू, एकांकी, व्यंग्य, विनोद, हास्य संगीत और नृत्य सहित विविध कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।
मूर्ख सम्मेलन के मुखर्वाधिराज विशाल शर्मा अपने सहयोगियों के साथ विराट जुलूस निकालेंगे, जो सिटी कोतवाली के पीछे से शाम 4 बजे प्रारंभ होकर कपड़ा बाजार, जैन मंदिर, गांधी चौक, महानगर पालिका और प्रमिलाताई ओक हॉल से होते हुए शाम 7 बजे डॉ. बाबासाहब आंबेडकर फोर ओपन एयर थिएटर पहुंचेगा। सम्मेलन में कलाकार विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियां देंगे।
उपस्थिति का आह्वान
लगातार पांच दशकों से आयोजित हो रहे इस मूर्ख सम्मेलन की पहल संस्थापक दिवंगत रामकिशोर श्रीवास (गुरुजी) द्वारा की गई थी। मूर्ख सम्मेलन के कार्यकारी संयोजक सर्वेशचंद कटियार तथा संयोजक प्रा. डॉ. कोमल श्रीवास के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन हर्ष और उल्लास के साथ किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
होली के दिन इन 7 स्थानों पर जलाएं दीपक, दूर होगी परेशानियां, धन आगमन के बनेंगे योग!
बेगमपुरा पुलिस की कार्रवाई: नकली नोट से ठगी का पर्दाफाश, 2 आरोपी हिरासत में लेकर छोड़े
एमआईएम के 11 नगरसेवकों व कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज, अतिक्रमण हटाओ मुहिम दस्ते को धमकाने का आरोप
होली 2026 में महंगे गैजेट्स बचाने हैं? ये सस्ते और काम के वॉटरप्रूफ डिवाइस बना देंगे आपकी मस्ती डबल
कलाकारों के कार्यक्रम
कार्यक्रम में शाहीर वसंत मानवटकर (पांढर पायी), महादेवराव भुईभार (गाडगे महाराज), उमेश शर्मा (गर्दभ वंदना), शिवलाल माझोडकर (आता मी निवडून आलो), भारत वरोटे (मुजरा लावणी), अंध विद्यालय का समूह गीत, ऋषिकेश बराटे (डांस परदा परदा), देविदास चव्हाण (हास्य कवि गीत), नामदेव गवली (कॉमेडी), विशाल राखोंडे (कॉमेडी), श्रावणी जैन (मिमिक्री आर्टिस्ट), एस. कुमार उर्फ एस. डी. सदाशिव (जादू प्रयोग), किशोर बली (हास्य – बली डॉट कॉम), भक्ती सालुके एवं जान्हवी पाटिल (नृत्य), राजाराम आठवले (कॉमेडी), एड. अनंत खेलकर (हास्य कवि), तुलसी सालुके (नृत्य) तथा दर्शनी राजुरकर (डांस – होली) सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस मूर्ख सम्मेलन का प्रसारण स्थानीय टीवी चैनल पर भी किया जाएगा।
Akola fool conference holikotsav event
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
निशानेबाज: 14 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में ठोकी हाफ सेंचुरी
Mar 02, 2026 | 04:17 PMकुवैत में ईरान ने मचाया कोहराम! अमेरिका ने समेटा अपना बोरिया-बिस्तर, दूतावास के पास उठा धुंए का गुबार
Mar 02, 2026 | 04:12 PMदुबई में फंसीं पीवी सिंधू, ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में नहीं ले पाएंगी हिस्सा! ईरान-इजराइल युद्ध ने बिगाड़ा खेल
Mar 02, 2026 | 04:08 PMहोली के दिन इन 7 स्थानों पर जलाएं दीपक, दूर होगी परेशानियां, धन आगमन के बनेंगे योग!
Mar 02, 2026 | 04:03 PMनवभारत विशेष: आप नेता बरी, कटघरे में ईडी-सीबीआई
Mar 02, 2026 | 04:02 PMमहाजंग की आग में झुलसा मिडिल ईस्ट, ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला और कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश
Mar 02, 2026 | 03:59 PMनेतन्याहू के दफ्तर पर ईरान ने किया मिसाइल से हमला, इजरायल को लेकर IRGC का बड़ा दावा
Mar 02, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM













