नेतन्याहू के दफ्तर पर ईरान ने किया मिसाइल से हमला, इजरायल को लेकर IRGC का बड़ा दावा

US-Iran News: ईरान ने दावा किया है कि उसने इज़रायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के दफ्तर को निशाना बनाया। इज़रायल ने पुष्टि नहीं की, लेकिन क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
Iran launches missile attack on Netanyahu's office, IRGC makes big claim about Israel
PM नेतन्याहू (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Benjamin Netanyahu:  ईरान और इज़रायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है। ईरानी पक्ष का कहना है कि उसने इज़रायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu के दफ्तर को निशाना बनाते हुए हमला किया है। हालांकि, इज़रायल की ओर से इस दावे पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह दावा ऐसे समय में सामने आया है जब क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज़ हैं और दोनों देशों के बीच बयानबाज़ी भी अपने चरम पर है। ईरान ने कहा है कि यह कार्रवाई इज़रायली हमलों के जवाब में की गई, जबकि Israel की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

आईआरजीसी ने किया बड़ा दावा

आईआरजीसी ने बयान जारी कर कहा है कि उसने इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दफ्तर को निशाना बनाया है। साथ ही इज़रायल के वायुसेना कमांडर के आवास पर भी हमले का दावा किया गया है। आईआरजीसी ने कहा कि यह कार्रवाई ‘ऑपरेशनल ट्रुथ प्रॉमिस 4’ के तहत की गई, जिसमें अचानक मिसाइल हमलों के जरिए प्रधानमंत्री कार्यालय और एयरफोर्स कमांडर के ठिकाने को निशाना बनाया गया। बयान में नेतन्याहू को “क्रिमिनल प्राइम मिनिस्टर” बताते हुए कहा गया कि हमला “जायोनी शासन” के सरकारी कॉम्प्लेक्स पर केंद्रित था।

दावे को इजराइल ने खारिज किया

ईरान ने यह भी दावा किया है कि उसके मिसाइल हमले सफल रहे हैं और विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं।

ईरान द्वारा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दफ्तर पर मिसाइल हमला करने के दावे को इजराइल ने सिरे से खारिज कर दिया है। इज़रायली अधिकारियों ने कहा कि ऐसा कोई हमला नहीं हुआ और यह दावा पूरी तरह निराधार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com