बिल नहीं भरा तो बिजली नहीं मिलेगी: अकोला परिमंडल में महावितरण की सख्ती, 6,387 कनेक्शन कटे; 233 करोड़ बकाया
Akola Power Cut Action: अकोला परिमंडल में महावितरण की सख्ती, जनवरी में 6,387 कनेक्शन कटे, 233 करोड़ रुपये बकाया, तीनों जिलों में कार्रवाई जारी
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: नवभारत )
Akola Electricity Bill Arrears News: अकोला परिमंडल अंतर्गत महावितरण ने बिजली बिल बाकायादारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की है। बिजली बिल नहीं भरेंगे तो बिजली भी नहीं मिलेगी, इस कठोर भूमिका के तहत जनवरी माह में अकोला, बुलढाना और वाशिम जिलों के कुल 6,387 ग्राहकों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। मुख्य अभियंता राजेश नाईक ने ग्राहकों से अपील की है कि वे बिल भरकर सहयोग करें, अन्यथा कटु कार्रवाई टाली नहीं जा सकेगी।
बिल नहीं भरा तो बिजली भी नहीं मिलेगी
अकोला परिमंडल में बिजली बिलों की भारी बाकी के कारण महावितरण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। जनवरी माह में 11 लाख 67 हजार 182 ग्राहकों पर कुल 345 करोड़ रुपये बकाया था। इसमें से 112 करोड़ रुपये की वसूली हुई, लेकिन अब भी 233 करोड़ रुपये बकाया हैं।
लगातार अपील के बावजूद कई ग्राहकों ने बिल नहीं भरा, जिससे बकायादारों का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इसी कारण महावितरण ने कठोर कदम उठाते हुए बाकायादारों की बिजली आपूर्ति बंद करने की मुहीम शुरू की है। जनवरी माह में अकोला जिले के 1,321, बुलढाना जिले के 4,352 और वाशिम जिले के 714 ग्राहकों का बिजली कनेक्शन काटा गया।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे भर्ती बोर्ड का बड़ा ऐलान, असिस्टेंट लोको पायलट के हजारों पदों पर होगी भर्ती
नवी मुंबई का ‘जीरो वेस्ट स्लम’ मॉडल बना महिलाओं का सहारा, 50 महिलाओं को मिला रोजगार
उल्हासनगर में फर्जी स्मार्ट पार्किंग घोटाले का खुलासा, मनपा ने पार्किंग स्थल किया सील
नवी मुंबई स्कूल छेड़छाड़ मामले में NHRC सख्त, अधिकारियों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
यह भी पढ़ें:- अकोला में विशाल मोर्चा, नवनाथ महाराज की मूर्ति की अवमानना पर उबाल, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
विभाग में वसूली और बकाया की स्थिति
- अकोला जिला 4 लाख 16 हजार 337 ग्राहकों पर 126 करोड़ 63 लाख रुपय का बकाया, वसूली मात्र 46 करोड़ 45 लाख।
- बुलढाना जिला 5 लाख 29 हजार 682 ग्राहकों पर 159 करोड़ 72 लाख रुपय का बकाया, वसूली 46 करोड़ 31 लाख।
- वाशिम जिला 2 लाख 21 हजार 163 ग्राहकों पर 58 करोड़ 79 लाख रुपय का बकाया, वसूली केवल 18 करोड 95 लाख।
महावितरण ने स्पष्ट किया है कि यदि ग्राहक समय घर बिल नहीं भरेंगे तो बिजली आपूर्ति खंडित करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
