- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola Heavy Rain Mla Sajid Khan Pathan Instructions To Mc Officials
Akola News: भारी बारिश से लोगों के हाल बेहाल, विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार, जल्द सहायता के दिए निर्देश
- Written By: सोनाली चावरे
विधायक साजिद खान पठान ने मनपा कार्यालय में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित विधायक पठान और अन्य
अकोला: मंगलवार को शहर में हुई मानसून पूर्व बारिश ने शहर की हालत बदतर कर दी है और आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। इस स्थिति को देखते हुए अकोला पश्चिम के विधायक साजिद खान पठान ने बुधवार को मनपा कार्यालय में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस बैठक में मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने, उपायुक्त गीता ठाकरे, नायब तहसीलदार महेंद्र आत्राम, महावितरण, स्वास्थ्य विभाग, मनपा और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। विधायक पठान ने बैठक में कहा कि हमारे पास सभी व्यवस्थाएं होने के बावजूद जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है, यह अत्यंत दुखद है।
आपातकालीन नियंत्रण कक्ष का नंबर सार्वजनिक
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
गोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये
पश्चिम रेलवे की एक और ट्रेन हुई रेगुलर, मुंबई से काठगोदाम की सुपरफास्ट यात्रा
बीएमसी स्कूलों के भूखंडों का निजी संस्थाओं को आवंटन रोके, विधायक सरदेसाई, बोले सार्वजनिक शिक्षा को खतरा
आपातकालीन नियंत्रण कक्ष का नंबर सार्वजनिक किया जाए, जोन व प्रभागवार अधिकारियों के संपर्क नंबर घोषित किए जाएं। नुकसान का तुरंत सर्वेक्षण कर पीड़ितों को तुरंत सरकारी सहायता प्रदान की जाए। बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया, जिससे कई घरों में पानी घुस गया है। मोहता मिल परिसर में एक पेड़ गिरने से एक चौपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है, हालांकि उसमें बैठी महिला और बच्चा सुरक्षित बच गए।
भारी बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। महावितरण विभाग की लापरवाही पर भी विधायक पठान ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यदि कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो आगामी विधानसभा सत्र में मेंटेनेंस के नाम पर खर्च हुए फंड का हिसाब मांगा जाएगा। इस समय जावेद जकारिया, पंकज गावंडे, मोहम्मद इरफान, आर्किटेक्ट सोहेल खान, मोइन उर्फ मोंटू खान, रवि शिंदे, योगेश कलसकर आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।
जनता का पैसा लेकिन जनता ही परेशान
इस बैठक में उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों से कहा कि आप एयर कंडिशन आफिस में बैठते हो, सरकारी गाड़ियों में घूमते हो, यह सब पैसा हमारी जनता का ही है, इसके बावजूद इस बारिश के मौसम में हमारी जनता ही तकलीफ उठा रही है। आपका काम है कि जनता की समस्याओं को तुरंत हल करें। यदि शीघ्र समस्याएं हल नहीं हुई तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा। विधायक पठान ने तत्काल सर्वेक्षण कर पीड़ितों को सरकारी सहायता देने के निर्देश दिए।
शहर में जलजमाव से प्रभावित क्षेत्र
गंगा नगर, भारत नगर, नायगांव, कौलखेड, खडकी, खैर मोहम्मद प्लॉट, रायली जीन, डाबकी रोड, शिवसेना वसाहत, अयोध्या नगर, सोनटक्के प्लॉट, अकोट फैल, खदान, नायगांव, रामदास पेठ आदि क्षेत्रों में भारी जलजमाव की स्थिति बनी रही। संबंधित अधिकारियों को इन क्षेत्रों में जाकर तत्काल पानी की निकासी व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं।
Akola heavy rain mla sajid khan pathan instructions to mc officials
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














