-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola Ganga Nagar Sewer Road Damage Monsoon 2026
अकोला के गंगा नगर में सीवर लाइन खुदाई बनी मुसीबत, बारिश में सड़कें कीचड़ में तब्दील
- Written By: महाराष्ट्र डेस्क
Sewer Line Excavation: अकोला के गंगा नगर में सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं होने से पहली ही बारिश में सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गईं।

Sewer Line Excavation (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Akola Municipal Corporation: मानसून शुरू होने से पहले शहर में सभी प्रकार की सड़क खोदाई पर रोक लगाने के स्पष्ट नियम और प्रशासनिक निर्देश होने के बावजूद शहर में इन आदेशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। शहर के प्रभाग क्र।18 स्थित गंगा नगर क्षेत्र में भूमिगत सीवर लाइन परियोजना के लिए की गई खुदाई के बाद सड़क की मरम्मत नहीं किए जाने से पूरे इलाके की हालत बदतर हो गई है। पहली ही बारिश में सड़कें कीचड़ से भर गई हैं, जिससे नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइप लाइन बिछाने के बाद ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। बारिश के मौसम में जहां खुदाई कार्य रोकना अनिवार्य होता है, वहीं यहां न केवल काम जारी रखा गया बल्कि कई स्थानों पर खानापूर्ति करते हुए केवल मुरूम डालकर सड़क छोड़ दी गई।
सीवर लाइन के बाद सड़क मरम्मत नहीं
नियमानुसार सड़क पर 80 मिमी और 40 मिमी गिट्टी बिछाकर मजबूती प्रदान की जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि गंगा नगर के खरप रोड, नेकनाम कॉलोनी, राजेश्वर लेआउट, गोवर्धन प्लॉट तथा मॉडर्न इंग्लिश स्कूल परिसर की मुख्य और आंतरिक सड़कें पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली के चामोर्शी में दो साल में उखड़ी सड़क, गड्ढों से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
‘मिशन दुर्गा’ से महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का मंत्र, मीरा रोड में हुआ विशाल सखी सम्मेलन
सॉरी बोलने के बाद भी नहीं माना सनकी हमलावर, दौड़ाकर युवक के पेट में घोंपा चाकू, मुंबई लोकल में फिर खूनी खेल
भिवंडी में टीईटी पेपर लीक का खुलासा, अकोला के हजारों अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर पानी
गंगा नगर के नागरिकों ने मनपा से लगाई गुहार
जगह-जगह पानी जमा होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है, वहीं गंदगी और जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी जताई जा रही है। तत्काल हस्तक्षेप की मांगगंगा नगर के आगा खान पठान, अकबर कुरैशी, राष्ट्रवादी के नईम खान, शेख नसीर गुरुजी, राजीक शाह, करीम ठेकेदार, शेख हाफिजोद्दीन सहित अन्य नागरिकों ने मनपा आयुक्त से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क का तत्काल गिट्टीकरण एवं मरम्मत कराई जाए, ताकि बरसात के दौरान लोगों को राहत मिल सके और भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।
Akola ganga nagar sewer road damage monsoon 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्विमिंग पूल में छलांग लगाने के बाद हो गई मौत, छलांग लगाते ही पूल के तल से टकराया सिर; वीडियो वायरल
Jun 28, 2026 | 06:10 PMगड़चिरोली के चामोर्शी में दो साल में उखड़ी सड़क, गड्ढों से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
Jun 28, 2026 | 06:05 PMफ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइविंग स्कूल का प्लेन क्रैश; पायलट समेत 11 लोगों की मौत
Jun 28, 2026 | 06:03 PMअहमदाबाद एयरपोर्ट पर पकड़ी गई ड्रग्स की बड़ी खेप: 11 करोड़ के हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ यात्री गिरफ्तार
Jun 28, 2026 | 05:57 PMकार पर मिला ‘Sorry’ नोट, फिर सामने आई ऐसी ईमानदारी कि भारतीय महिला का इंसानियत पर लौट आया भरोसा
Jun 28, 2026 | 05:54 PMअकोला के गंगा नगर में सीवर लाइन खुदाई बनी मुसीबत, बारिश में सड़कें कीचड़ में तब्दील
Jun 28, 2026 | 05:53 PMयोगी का अफसरों को अल्टीमेटम: अवैध खनन पर दर्ज करें मुकदमे, मेट्रो और एयरपोर्ट अक्टूबर तक करें तैयार
Jun 28, 2026 | 05:51 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM













