फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइविंग स्कूल का प्लेन क्रैश; पायलट समेत 11 लोगों की मौत

Tomblaine Plane Crash: फ्रांस के टॉमब्लेन शहर में स्काईडाइविंग स्कूल का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में पायलट समेत सभी 11 लोगों की मौत हो गई।
Major plane crash in France; skydiving school aircraft crashes, 11 people including the pilot killed.
फ्रांस में विमान हादसा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

France Plane Crash News: फ्रांस के टॉमब्लेन शहर में एक प्लेन क्रैश में 11 लोगों की मौत हो गई। यह प्लेन पैराशूटिंग सिखाने वाले एक स्कूल का था। प्रशासन ने बताया कि इस हादसे में पायलट और सभी 10 यात्रियों मौत हो गई। इसमें पांच स्टूडेंट और पांच इंस्ट्रक्टर शामिल थे। गृह मंत्रालय ने बताया कि फ्रांस के गृह मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद दुर्घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाएं पहुंच गई। राहत दल ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विमान दुर्घटना के समय सभी लोग स्काईडाइवर्स के लिए जा रहे थे।

पूर्वी फ्रांस में हुआ हादसा

पूर्वी फ्रांस में रविवार को नैन्सी शहर के निकट टॉमब्लेन इलाके में यह विमान हादसा हुआ है। इसमें पायलट समेत 11 लोगों सवार थे। सभी की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान पैराशूटिंग सिखाने वाले एक स्कूल का है। हादसे पर जानकारी देते हुए स्थानीय प्रशासन ने बताया कि इस दुर्घटना में विमान पायलट समेत विमान में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, विमान में सवार सभी लोग स्काई डाइविंग के लिए जा रहे थे। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने लोगों से टॉमब्लेन हवाई अड्डे वाले इलाके से दूर रहने का निर्देश दिया है।

पैराशूट ट्रेनिंग स्कूल का है विमान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे का शिकार प्लेन, पिलाटस पीसी-6 टर्बो पोर्टर नाम का है। यह विमान पैराशूट ट्रेनिंग स्कूल से जुड़ा था। ट्रेनिंग के लिए विमान में 11 लोग सवार होकर जा रहे थे। हादसे में मृत लोगों में 5 इंस्ट्रक्टर और 5 छात्र भी शामिल थे। मतलब हादसे में विमान में मौजूद सभी व्यक्तियों की मौत हो गई।

बचाव कार्य जारी

स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी बताया कि रविवार दोपहर टॉम्बलेन क्षेत्र में एक विमान क्रैश होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर आपातकालीन बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस और विशेष बचाव की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com