-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ajit Pawar Strength Of Armed Forces Political Will Unity Of Countrymen Is Operation Sindoor
Operation Sindoor: देशवासियों की एकता है ‘ऑपरेशन सिंदूर’, अजित पवार ने बताया मुंहतोड़ जवाब, बोले- जब तक सफाया…
- Written By: प्रिया जैस
Ajit Pawar on Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद देर रात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 ठिकानों को निशाना बनाते हुए 90 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया।

अजित पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
पुणे: भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान और पीओके में मंगलवार देर रात नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। सशस्त्र बलों ने बहावलपुर को भी निशाना बनाया, जो आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख ठिकाना बनाया। भारतीय सेना ने देर रात 1.44 बजे जारी बताया था कि ये सैन्य हमले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत किए गए। इस हमले पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एक पोस्ट शेयर कर इसे देशवासियों की एकता बताया।
अजित पवार ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा सशस्त्र बलों की ताकत, राजनीतिक इच्छाशक्ति और देशवासियों की एकता ही है ‘ऑपरेशन सिंदूर’ है। अजित पवार ने अपने पोस्ट में लिखा, “भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए पहलगाम में हुए हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए आज सुबह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया और पाकिस्तान तथा पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी शिविरों पर हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया। मैं भारतीय वायुसेना, नौसेना, थल सेना के नेतृत्व और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भाग लेने वाले जवानों को दिल से बधाई देता हूं। देश को भारतीय जवानों की क्षमताओं पर पूरा भरोसा है और पूरा देश एकजुट होकर उनके पीछे खड़ा है।”
अजित पवार ने शेयर की पोस्ट
अजित पवार ने आगे लिखा कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अजित पवार ने लिखा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे। इस हमले से पूरा देश आक्रोशित था।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में लागू होगी सुपर 100 योजना: हर जिले के मेधावी छात्रों को मिलेगी JEE-NEET की फ्री कोचिंग
गूंगी गुड़िया बयान पर नासिक में बवाल: NCP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, हर्षवर्धन सपकाल से सार्वजनिक माफी की मांग
चार दिनों से ठप पड़ा है छत्रपति संभाजीनगर मनपा का E Office सर्वर, हजारों ऑनलाइन फाइलों का काम हुआ प्रभावित
‘नाश्ते में पिज्जा, सोने को गद्दा चाहिए’, नागपुर में POCSO आरोपी की अजीबोगरीब मांग; पुलिस हैरान
सैन्यदलांची ताकद, राजकीय इच्छाशक्ती आणि देशवासीयांची एकता म्हणजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’..! भारतानं दहशतवादाविरुद्ध कणखर भूमिका घेत पहलगाममधील हल्ल्याला चोख प्रत्युत्तर म्हणून आज पहाटे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ राबवत पाकिस्तान व पाकव्याप्त काश्मीरमधील दहशतवादी तळांवर हल्ले करून ते नष्ट… — Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) May 7, 2025
इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। जवाब में भारत ने आज सुबह-सुबह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए सुनियोजित, सटीक हमले करके आतंकियों की कमर तोड़ दी। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में नौ आतंकी कैंप नष्ट किए गए। हम यह संदेश देने में सफल रहे हैं कि जब तक पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता, तब तक ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
देश की सीमाओं से आगे जाकर सैन्य कार्रवाई करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साहसी और मजबूत नेतृत्व ने हमेशा यही इच्छाशक्ति दिखाई है। अजित पवार ने इस हमले पर प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बधाई दी और कहा कि उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों को पूरी आजादी, स्वतंत्रता और ताकत देकर उनके पीछे मजबूती से खड़े रहे।
Ajit pawar strength of armed forces political will unity of countrymen is operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संतोष देशमुख हत्याकांड: जेल में ऐश कर रहा आरोपी वाल्मिक कराड? सुप्रिया सुले ने की नागपुर शिफ्ट करने की मांग
Aug 06, 2026 | 11:01 AMSL vs IND Test: 11 साल से श्रीलंका के खिलाफ नहीं हारी टीम इंडिया, क्या शुभमन गिल बरकरार रख पाएंगे यह रिकॉर्ड?
Aug 06, 2026 | 10:58 AMमहाराष्ट्र में लागू होगी सुपर 100 योजना: हर जिले के मेधावी छात्रों को मिलेगी JEE-NEET की फ्री कोचिंग
Aug 06, 2026 | 10:56 AMगूंगी गुड़िया बयान पर नासिक में बवाल: NCP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, हर्षवर्धन सपकाल से सार्वजनिक माफी की मांग
Aug 06, 2026 | 10:55 AMआसमान से बरसेगी आफत! IMD ने 17 राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Aug 06, 2026 | 10:51 AMचार दिनों से ठप पड़ा है छत्रपति संभाजीनगर मनपा का E Office सर्वर, हजारों ऑनलाइन फाइलों का काम हुआ प्रभावित
Aug 06, 2026 | 10:47 AMGold-Silver Rate Today: आज फिर बढ़े सोने के दाम, 24 कैरेट गोल्ड हुआ महंगा, जानिए सोना-चांदी का ताजा भाव
Aug 06, 2026 | 10:46 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM











