- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Revenge Of Blood With Blood Eknath Shinde Spoke On Operation Sindoor Will Not Spare Pakistan
Operation Sindoor: खून का बदला खून से लेंगे…ऑपरेशन सिंदूर पर बोले एकनाथ शिंदे, कहा- पाकिस्तान को नहीं छोड़ेंगे
- Written By: प्रिया जैस
Operation Sindoor: पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश भर में उत्साह का माहौल है। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की इस कार्रवाई पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी है।

एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
ठाणे: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से देश भर में आक्रोश की लहर दौड़ रही थी। देश भर में लोग सरकार से इस हमले का बदला लेने का आग्रह कर रहे थे। सरकार ने इस पर एक्शन लेते हुए देर रात करीब 1:44 बजे ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक कर दी। पहलगाम हमले के ठीक 15 दिन बाद सरकार ने सेना के साथ मिलकर पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
इस हमले में अब तक 90 से ज्यादा आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। भारतीय सेना द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद देश भर में लोग जश्न मना रहे है। इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर इसलिए रखा जा रहा है क्योंकि यह उन 26 महिलाओं का बदला था, जिन्होंने पहलगाम में अपने सुहाग को खो दिया। इस हमले के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन के नाम ने ही लोगों की आंखों में आंसू ला दिए। अब इसपर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की भी प्रतिक्रिया आई है।
एकनाथ शिंदे का बयान
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैं ऑपरेशन सिंदूर के तहत की जा रही कार्रवाई का स्वागत करता हूं। मैं इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं। कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष लोगों को उनके परिवारों के सामने मार दिया गया। न्याय हुआ है। मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं, और वह पाकिस्तान को नहीं छोड़ेंगे। हम ईट का जवाब ईट से देने की देश की अपेक्षा थी और आज सभी को न्याय मिला है। पाकिस्तान से खून का बदला खून से लेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Chhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
#WATCH | Thane | #OperationSindoor | Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde says, “I welcome the actions being taken under Operation Sindoor. I thank PM Modi for that. Innocent people were killed in Kashmir’s Pahalgam in front of their families… Justice has been done. I thank PM… pic.twitter.com/VMvuirhxM3 — ANI (@ANI) May 7, 2025
इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
पहलगाम हमले का बदला लेने के बाद देश भर में सरकार और भारतीय सेना के एक्शन का जश्न मना रहे है। सभी देशभक्ति में चूर भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “जय हिंद, भारत माता की जय!” महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक पोस्ट शेयर कर जय हिंद लिखा है।
Revenge of blood with blood eknath shinde spoke on operation sindoor will not spare pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













