क्या फिर एक आ सकते हैं चाचा-भतीजा, शरद पवार के साथ अजित पवार आए नजर, महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल

मुंबई में यशवंत राव चव्हाण सेंटर में कोऑपरेटिव बैंक का एक कार्यक्रम महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी प्रमुख शरद पवार एक साथ प्रमुख एक साथ नजर आए। इसके बाद कहा जा रहा है कि दोनों एक बार फिर साथ आ सकते हैं।
Ajit Pawar with Sharad Pawar
शरद पवार के साथ अजित पवार आए नजर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: मुंबई के एक कार्यक्रम के दौरान शरद पवार और अजित पवार एक साथ नजर आए। कार्यक्रम के दौरान दोनों चाचा-भतीजा अगल-बगल बैठे हुए थे। महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार और एनसीपी-एसपी के प्रमुख शरद पवार पिछले डेढ़ महीने से लगातार अलग-अलग कार्यक्रमों में एक साथ नजर आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। लोग कयास लगा रहे हैं कि आने वाले समय में दोनों नेता एक बार फिर अपनी-अपनी पार्टी का वियल कर सकते हैं।

मुंबई के यशवंत राव चव्हाण सेंटर में सोमवार (12 मई) को कोऑपरेटिव बैंक का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में अजित पवार और शरद पवार के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हुए। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अजित पवार और शरद पवार की रही। इस प्रकार दोनों नेताओं को साथ देखकर राजनीति गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या शरद पवार की पार्टी का अजीत पवार की पार्टी में विलय हो जाएगा?

जिन्हें दर्द हो रहा है वो दवाई खाएं

एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के मंच साझा करने को लेकर महाराष्ट्र के दूसरे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह बैंक का कार्यक्रम था। शरद पवार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैंऔर कृषि मंत्री रह चुके हैं, इसलिए वह आए। अजित पवार राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं। जिन लोगों को दोनों पवार के एक मंच पर आने से पेट में दर्द हो रहा है, तो ऐसे लोगों के लिए हमने ‘बालासाहेब आपला दवाखाना’ बनाया है, वो वहां जाएं। Chhatrapati Sambhajinagar: ‘आधी लगीन कोंडान्याच…’ शादी की रस्म बीच में ही कर छोड़ BSF जवान देश सेवा के लिए रवाना

हमें सब दिखता है: संजय राउत

शरद पवार और अजित पवार के मंच साझा करने को लेकर जहां भाजपा और शिंदे गुट में खुशी की लहर है, वहीं शिवसेना (उद्धव) गुट के नेता इससे नाराज नजर आ रहे हैं। शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने शरद पवार पर हमला बोला है। राउत ने  कहा कि वो पहले से ही साथ थे। हमें सब दिखता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com