-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ajay Chaudhary Sat On The Seat Of The Leader Of The Opposition Desai Asked A Question
महाराष्ट्र विधानसभा में लगे ठहाके, विपक्ष के नेता की सीट पर बैठे चौधरी तो देसाई बोले- नियुक्ति हो गई क्या? जानें क्या है मामला
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र सत्र शुरू है। सोमवार को वित्त मंत्री अजित पवार ने बजट पेश कर दिया। विपक्ष इसकी आलोचना कर रहा। इस बीच मंगलवार को बजट सत्र के दौरान विधानसभा अचानक ठहाके लगने लगे।

अजय चौधरी व शंभूराज देसाई (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महायुति सरकार में शिंदे गुट को कम महत्व दिए जाने की चर्चाओं के बीच मंगलवार को शिवसेना के मंत्री व विधायक तब हैरान रह गए जब शिवसेना (यूबीटी) के विधायक अजय चौधरी विपक्ष के नेता के लिए आरक्षित आसन पर विराजमान दिखे। फडणवीस सरकार में विधानसभा अध्यक्ष व भाजपाई नेता राहुल नार्वेकर ने शिंदे गुट को विश्वास में लिए बिना अजय चौधरी को विपक्ष का नेता तो नहीं बना दिया?
ये सोच कर शिवसेना शिंदे गुट के नेता व मंत्री शंभूराज देसाई ने अपनी दुविधा के निराकरण के लिए विधानसभा अध्यक्ष से इस बारे में सीधे सवाल पूछ लिया। हालांकि बाद में मुद्दा हास्य विनोद पर समाप्त हो गया।
विपक्ष के नेता पद के लिए जरूरी संख्या नहीं
2024 विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) के 20, कांग्रेस के 16 और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के 10 विधायक चुनाव जीते थे। जबकि समाजवादी पार्टी के दो विधायकों को जोड़ दें तो पूरे विपक्ष के विधायकों की संख्या 50 के आसपास ही पहुंच पाती है। इस वजह से विपक्ष की किसी भी राजनीतिक पार्टी के पास अपने दम पर विपक्ष के नेता पद पर दावा ठोकने के लिए जरूरी 10 फीसदी यानी 29 विधायकों का संख्या बल नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
ओतूर मंडी में प्याज की कीमतों में जोरदार उछाल: गोळा प्याज 301 रुपये प्रति 10 किलो बिका; किसानों के चेहरे खिले
नासिक में रिंग रोड प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, चिंचोली-वडगांव पिंगला के 100 परिवारों को मिलेगा मुआवजा
वाशिम में मतदाता सूची के SIR अभियान की तैयारी तेज, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील
नितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
इसके बावजूद विपक्ष की सबसे ज्यादा विधायकों वाली पार्टी के रूप में शिवसेना (यूबीटी) ने विपक्ष के नेता पद पर दावा ठोकते हुए अपने विधायक भास्कर जाधव को विपक्ष का नेता बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को पत्र बजट सत्र की शुरुआत में दिया था।
विपक्ष के नेता पर अभी तक नहीं हुआ फैसला
बताया जा रहा है कि सत्तारूढ़ दल शिवसेना (यूबीटी) से सुनील प्रभू को विपक्ष का नेता बनाने को तैयार हैं लेकिन भास्कर जाधव को नहीं। इस वजह से विपक्ष के नेता पर अभी तक फैसला नहीं हो सका है और बजट सत्र विपक्ष के नेता के बगैर ही समाप्त की ओर बढ़ने लगा है। इसी बीच मंगलवार को सत्र की शुरुआत में विपक्ष के नेता के आसन पर अजय चौधरी को देखकर मंत्री देसाई चौंक गए।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पटोले-फडणवीस ने काटी मौज
विपक्ष के नेता की कुर्सी पर अजय चौधरी के बैठने पर मंत्री देसाई ने सवाल पूछते हुए कहा कि यदि चौधरी की नियुक्ति की गई होगी तो हमें उनका सम्मान करना होगा। इस पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने याद दिलाया कि उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री अजित पवार जिस कुर्सी पर बैठे हैं वो भी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए आरक्षित है। इसलिए इसे गंभीरता से न लें।
तो वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने याद दिलाया कि कल ही डीसीएम शिंदे ने कहा था, हम लोग कुर्सी बदलते रहते हैं। इससे सदन ठहाकों से गूंज उठा।
Ajay chaudhary sat on the seat of the leader of the opposition desai asked a question
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला से 8 महीने तक ज्यादती, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR; आरोपी फरार
Jul 11, 2026 | 05:41 PMराम मंदिर पर बोलने का अधिकार सिर्फ हिंदुओं को, विपक्ष को कोई नैतिक हक नहीं: आचार्य प्रमोद कृष्णम
Jul 11, 2026 | 05:38 PMओतूर मंडी में प्याज की कीमतों में जोरदार उछाल: गोळा प्याज 301 रुपये प्रति 10 किलो बिका; किसानों के चेहरे खिले
Jul 11, 2026 | 05:34 PMनासिक में रिंग रोड प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, चिंचोली-वडगांव पिंगला के 100 परिवारों को मिलेगा मुआवजा
Jul 11, 2026 | 05:30 PMआषाढ़ विनायक चतुर्थी 2026: इस दिन क्यों नहीं देखना चाहिए चंद्रमा? 13 घंटे तक बनेगा दुर्लभ रवि योग, जानिए रहस्य
Jul 11, 2026 | 05:23 PMIndian Mithais: अपने शहरों की पहचान हैं भारत की ये 7 मशहूर मिठाइयां, स्वाद के साथ जुड़ा है इनका इतिहास
Jul 11, 2026 | 05:21 PMवाशिम में मतदाता सूची के SIR अभियान की तैयारी तेज, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील
Jul 11, 2026 | 05:20 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM











