Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्रीरामपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी, बाल-बाल बचे संघर्ष दिघे; आरोपी फरार, पुलिस पर उठे सवाल

Shrirampur: श्रीरामपुर के गिरमे चौक में चाय की दुकान के बाहर शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से श्रीरामपुर दहल उठा। भोंग्या प्रकरण को लेकर प्रशासन को ज्ञापन देने के तुरंत बाद यह वारदात घटित हुई।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 30, 2025 | 06:10 PM

श्रीरामपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ahilyanagar News: शहर के गिरमे चौक में चाय की दुकान के बाहर शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से श्रीरामपुर दहल उठा। भोंग्या प्रकरण को लेकर प्रशासन को ज्ञापन देने के तुरंत बाद यह वारदात घटित हुई। गनीमत रही कि गोलीबारी के बावजूद संघर्ष बाळासाहेब दिघे बाल-बाल बच गए। हालांकि हमलावर फरार होने में सफल रहा, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में हुजेफा अनीस शेख (निवासी वार्ड नंबर-2) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ज्ञापन देने के बाद संघर्ष दिघे, सागर बेग, आकाश बेग, रोहित यादव और राष्ट्रीय श्रीराम संघ के कार्यकर्ता शिवाजी रोड स्थित गिरमे चौक के चायवाला दुकान पर रुके थे। इसी दौरान संघर्ष के परिचित सोनू राठोड़ मौके पर पहुंचा और बातचीत करने लगा। तभी अचानक हुजेफा शेख हाथ में पिस्तौल लिए वहां आ धमका। उसने संघर्ष को निशाना बनाते हुए पिस्तौल लोड करने की कोशिश की।

संघर्ष बाल-बाल बचे

संघर्ष ने साहस दिखाते हुए आरोपी को धक्का देकर गिराने का प्रयास किया। इसी दौरान शेख एचडीएफसी बैंक एटीएम गली की ओर भाग खड़ा हुआ। संघर्ष दिघे और तुषार कुर्हे ने उसका पीछा किया, मगर आरोपी ने पीछे मुड़कर दो गोलियां दाग दीं। संयोग से दोनों गोलियां लक्ष्य चूक गईं और संघर्ष बाल-बाल बचे।

सम्बंधित ख़बरें

नाबालिग छात्र की शिकायत पर बेरहम पिता पर एफआईआर, बेटे को कपड़ा प्रेस की इस्त्री से देता था चटके

Nashik Crime: पुलिस बनकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार; 30 लाख के आभूषण जब्त

साजिद पठान को बिश्नोई गैंग की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती मांगी, विधायक बोले -स्पीकर ने मुझे बोलने नहीं दिया

अंदरूनी कलह से महायुति परेशान, विखे पाटिल के हस्तक्षेप का इंतजार, समर्थकों की बढ़ी चिंता

दर्गा मार्ग से फरार हुआ आरोपी

वारदात के बाद हुजेफा सैलानी बाबा दरगाह की ओर भागा और भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़े: 20 ड्रोन से शहर की निगरानी, पुलिस उपायुक्त बोराटे की शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील

पुलिस में मामला दर्ज

संघर्ष दिघे की शिकायत पर शहर पुलिस ने हुजेफा अनीस शेख के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109 और आर्म्स एक्ट 3/25 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जनता में रोष, नेताओं ने जताई नाराज़गी

दिनदहाड़े गोलीबारी और आरोपी का आसानी से फरार होना, पुलिस की नाकामी दर्शाता है। इस घटना को लेकर आम नागरिकों में रोष है, वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

 

 

Firing in broad daylight in shrirampur sangharsh dighe narrowly escaped

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 30, 2025 | 06:10 PM

Topics:  

  • Ahilyanagar
  • Crime
  • Maharastra Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.