Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नाबालिग छात्र की शिकायत पर बेरहम पिता पर एफआईआर, बेटे को कपड़ा प्रेस की इस्त्री से देता था चटके

Navghar Police Investigation: भाईंदर में 9 वर्षीय छात्र की शिकायत पर पिता के खिलाफ बाल संरक्षण कानून के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें बच्चे को इस्त्री से दागने और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगे हैं।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 24, 2026 | 09:26 PM

child protection law case (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhayandar Child Abuse Case: एक 9 वर्षीय तीसरी कक्षा के छात्र द्वारा नवघर पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उसके पिता के विरुद्ध बाल संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में छात्र ने अपने साथ घर पर अनुचित व्यवहार और शारीरिक प्रताड़ना किए जाने का आरोप लगाया है।

छात्र वर्तमान में भक्तिवेदांत गुरुकुल एंड इंटरनेशनल स्कूल वृंदावन में कक्षा 3 का विद्यार्थी है और विद्यालय के छात्रावास में निवास करता है। छात्र की मां के निधन के बाद उसे वृंदावन के छात्रावास में पिता धीरज शर्मा ने प्रवेश दिलाया था। दिसंबर 2025 में स्कूल की छुट्टियों के दौरान वह भाईंदर पूर्व के मेड़तिया नगर स्थित अपने पिता के पास रहने आया था।

शारीरिक रूप से प्रताड़ित

पुलिस में दर्ज शिकायत में छात्र ने आरोप लगाया है कि उसके पिता पढ़ाई और खाने को लेकर उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इतना ही नहीं, कपड़ा प्रेस की इस्त्री से दागने और घर में बंद कर रखने के भी आरोप लगाए गए हैं। छात्र ने यह भी कहा कि चोट लगने की स्थिति में उसे चिकित्सक के पास ले जाने के बजाय घर पर ही उपचार किया जाता था। शिकायत के अनुसार, ये घटनाएं दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच की हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मनेगाव जल योजना ठप्प: सांसद राजाभाऊ वाजे का कड़ा रुख, अधिकारियों को दी चेतावनी

चिखला में महिला पर अमानवीय हमले के विरोध में शिवप्रेमी संगठनों का आंदोलन, जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध

कृषि निर्यात पर केंद्र का यू-टर्न: दर कटौती रद्द, RoDTEP दरों में कटौती से कृषि उत्पादों को मिली राहत

Nashik Crime: पुलिस बनकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार; 30 लाख के आभूषण जब्त

ये भी पढ़े: दो साल में लापता हुईं 93,940 महिलाएं, 67,458 को पुलिस ने ढूंढ़ा, सीएम देवेंद्र के खुलासे से हड़कंप

स्कूल में सामने आया मामला

विद्यालय प्रशासन ने छात्र के शरीर पर जख्म के निशान देखे जाने के बाद उससे पूछताछ की। छात्र द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर विद्यालय ने उसकी दादी से संपर्क किया। बाद में उनके सहयोग से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Bhayandar minor student complaint father fir child abuse

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2026 | 09:26 PM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.