Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साजिद पठान को बिश्नोई गैंग की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती मांगी, विधायक बोले -स्पीकर ने मुझे बोलने नहीं दिया

Sajid Khan Pathan Threat: अकोला वेस्ट के कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान को बिश्नोई गैंग से 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिलने पर विधानसभा में हंगामा हुआ और उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठी।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 24, 2026 | 05:30 PM

Maharashtra Assembly uproar (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bishnoi Gang Extortion: महाराष्ट्र विधानसभा के सत्र में मंगलवार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सवाल उठाया गया। अकोला वेस्ट से कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान को कथित तौर पर बिश्नोई गैंग से जुड़े शुभम लोनकर द्वारा 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सदन में उठा। विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने इस गंभीर मुद्दे को सदन में उठाया।

मिली जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी को पठान को कैलिफोर्निया से एक अंतरराष्ट्रीय कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का सहयोगी शुभम लोनकर बताया और दो दिन के भीतर 10 करोड़ रुपये देने की धमकी दी। उसने चेतावनी दी कि पैसे नहीं देने पर उनका भी वही हाल होगा जो बाबा सिद्दीकी का हुआ था। कॉलर ने यह भी कहा कि यदि पुलिस को सूचना दी गई, तो सुरक्षा केवल कुछ समय के लिए ही कारगर होगी।

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Congress MLA Sajid Khan Pathan says, “I was at my home on 17th February when I suddenly received a phone call. The caller introduced himself as Shubham Lonkar from the Lawrence Bishnoi gang and said that he was the same man who killed Baba Siddique,… pic.twitter.com/qf87V6uKxt — ANI (@ANI) February 24, 2026

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती विवि दीक्षांत समारोह: जनरल मनोज पांडे ने युवाओं को सराहा, 42,317 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई

हड़ताल पर गए नागपुर के 250 डॉक्टर्स-नर्सों को भुगतना पड़ेगा खामियाज, ‘कारण बताओ’ नोटिस के साथ कटेगी सैलरी

महाराष्ट्र सरकार ने पेश की 11,995 करोड़ की अनुपूरक मांग, ऊर्जा और उद्योग क्षेत्र को सबसे बड़ा आवंटन

पनवेल समेत कई जगहों से मिली शिकायतें, नियमों के उल्लंघन पर ऑर्केस्ट्रा बार के लाइसेंस होंगे रद्द: फडणवीस

वडेट्टीवार ने घटना की कड़ी निंदा की

वडेट्टीवार ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए। विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य सरकार को मामले का तुरंत संज्ञान लेने और विधायकों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। शुभम लोनकर को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध बताया जा रहा है और उसने पहले रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी भी ली थी।

ये भी पढ़े: अकोला में 223 ग्राम पंचायतों के चुनाव की तैयारी शुरू, ओबीसी आरक्षण पर संशय बरकरार

साजिद पठान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

इस बीच, वाशिम में महाविकास अघाड़ी के नगरसेवकों ने विधायक साजिद पठान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि धमकी गंभीर है और विधायक की जान को खतरा हो सकता है, इसलिए उन्हें वाई-श्रेणी सुरक्षा और एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध कराया जाए। कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान ने अकोला पुलिस द्वारा दी गई सुरक्षा के लिए आभार जताया, लेकिन साथ ही उन्होंने नाराजगी भी व्यक्त की कि विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें सदन में अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया।

Sajid khan pathan bishnoi gang extortion threat maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2026 | 05:30 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Crime
  • Lawrence Bishnoi
  • Maharashtra
  • Threat Calls

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.