- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahilyanagar Local Body Election Code Of Conduct 2026
अहिल्यानगर स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लागू, जिलाधिकारी पंकज आशिया ने दी जानकारी
Ahilyanagar Local Body Election: अहिल्यानगर स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के लिए आचार संहिता लागू। जिलाधिकारी डॉ. पंकज आशिया ने नामांकन प्रक्रिया, मतदान व्यवस्था और चुनाव नियमों की जानकारी दी।
- Written By: आंचल लोखंडे

Model Code of Conduct (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Ahilyanagar Model Code Of Conduct: अहिल्यानगर जिले में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लागू कर दी गई है। राज्य का कोई भी नागरिक यह चुनाव लड़ सकता है, लेकिन उसका नाम उस विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में होना आवश्यक है, जहां वह निवास करता है। साथ ही, अहिल्यानगर स्थानीय निकाय मतदाता सूची के 10 मतदाताओं को प्रस्तावक (नॉमिनेटर) के रूप में शामिल करना अनिवार्य होगा। यह जानकारी जिलाधिकारी डॉ. पंकज आशिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
डॉ. आशिया ने स्पष्ट किया कि 23 मई को शिरडी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का प्रस्तावित कार्यक्रम चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं माना जाएगा, क्योंकि यह एक निजी कंपनी का कार्यक्रम है। विधान परिषद के अहिल्यानगर स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनाव की अधिसूचना 25 मई को जारी की जाएगी और उसी दिन से नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुला रहेगा।
15 संस्थाओं के सदस्य मतदाता
जिला कलेक्टर डॉ. पंकज आशिया इस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। जिले की सभी 14 तहसील कार्यालयों को मतदान केंद्र बनाया जाएगा। मतगणना जिला स्तर पर अहिल्यानगर शहर में होगी। नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों को सामान्य वर्ग के लिए 10,000 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 5,000 रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। अहिल्यानगर जिले की कुल 18 स्थानीय स्वशासी संस्थाओं में से 15 संस्थाओं के सदस्य इस चुनाव में मतदाता होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
ठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
IITM Pune ने लक्षद्वीप में लगाया हाईटेक Lightning Detection System, मौसम अलर्ट होगा और तेज
कुल 96 सीटें रिक्त
अहिल्यानगर नगर निगम के अलावा संगमनेर, कोपरगांव, राहाता, श्रीरामपुर, राहुरी, देवलाली प्रवरा, पाथर्डी, श्रीगोंडा, शेवगांव और जामखेड नगर परिषदों तथा शिरडी, अकोले, कर्जत, पारनेर और नेवासे नगर पंचायतों के पार्षद मतदाता होंगे। यहां कुल 461 मतदाता हैं, जिनमें 420 निर्वाचित और 41 मनोनीत सदस्य शामिल हैं। जिला कलेक्टर डॉ. आशिया ने बताया कि जिला परिषद की 75 सीटें, पंचायत समिति सभापति की 14 सीटें और भिंगर कैंटोनमेंट बोर्ड की 7 सीटों के चुनाव नहीं हुए हैं। इस कारण कुल 96 सीटें रिक्त हैं।
ये भी पढ़े: नागपुर मनपा कर्मियों के लिए बड़ी सौगात, बैंक ऑफ महाराष्ट्र से समझौता; मिलेगा 1.25 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा
प्रेफरेंस नंबर के आधार पर होगी वोटिंग
इस चुनाव में बैलेट पेपर का उपयोग किया जाएगा। मतदाताओं को उम्मीदवारों के सामने अपनी प्राथमिकता क्रम संख्या दर्ज करनी होगी। इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष पेन उपलब्ध कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया के लिए जंबो बैलेट बॉक्स की व्यवस्था की गई है। चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से एक स्वतंत्र चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा।
चुनाव आयोग से मांगा मार्गदर्शन
अहिल्यानगर स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र में जिला परिषद, पंचायत समिति और भिंगर कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य मतदाता नहीं हैं, क्योंकि वहां चुनाव नहीं हुए हैं। इसलिए इन क्षेत्रों में आचार संहिता लागू की जाए या नहीं, इस संबंध में केंद्रीय चुनाव आयोग से मार्गदर्शन मांगा गया है। फिलहाल पूरे जिले में आचार संहिता लागू कर दी गई है। राजनीतिक दलों के झंडे, पोस्टर और बैनर हटाए जा रहे हैं। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ऐसा डॉ. आशिया ने कहा।
Ahilyanagar local body election code of conduct 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
May 21, 2026 | 10:49 AMगड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
May 21, 2026 | 10:49 AMबंगाल के नए नियम! सुवेंदु अधिकारी ने सरकारी अफसरों पर लगायी बंदिशे; मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य
May 21, 2026 | 10:49 AMUPSC Civil Service 2027: सिविल सेवा परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 23 मई को होगा एग्जाम, देखें पूरा शड्यूल
May 21, 2026 | 10:49 AMट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, दहेज प्रथा को बताया जिम्मेदार
May 21, 2026 | 10:48 AMअमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
May 21, 2026 | 10:46 AMCanada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
May 21, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













