नागपुर मनपा कर्मियों के लिए बड़ी सौगात, बैंक ऑफ महाराष्ट्र से समझौता; मिलेगा 1.25 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर मनपा कर्मचारियों को अब 40 लाख से 1.25 करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की योजना के तहत आर्थिक सुरक्षा बढ़ाने की पहल शुरू हुई है।
Major Boon for Nagpur Municipal Corporation Employees: Tie-up with Bank of Maharashtra; Accident Insurance Coverage Up to ₹1.25 Crore Available
महाराष्ट्र, शासकीय अभिमान योजना, आर्थिक सुरक्षा, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Nagpur Municipal Accident Insurance: नागपुर महानगरपालिका प्रशासन ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और लाभकारी कदम उठाया है। 'बैंक ऑफ महाराष्ट्र' द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही 'शासकीय अभिमान योजना के तहत अब मनपा कर्मचारियों को उनकी वेतन श्रेणी के आधार पर 40 लाख से लेकर 1 करोड़ 25 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि गत समय ही मनपा आयुक्त ने इसकी घोषणा की थी जिस पर अब अमल किया जा रहा है। इस विशेष योजना को सुचारु रूप से लागू करने के लिए मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर के मार्गदर्शन में महानगरपालिका और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इस समझौते के अनुसार महानगरपालिका के जिन अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन खाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र में है उन्हें इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। इस दुर्घटना बीमा के साथ-साथ कर्मचारियों को अन्य कई विशेष बैंकिंग सुविधाएं और आर्थिक लाभ भी दिए जाएंगे।

खाताधारकों के लिए भी निर्देश

इसके अलावा जिन कर्मचारियों का वेतन खाता "नागपुर महानगरपालिका कर्मचारी सहकारी बैंक लिमिटेड, नागपुर में है, उन्हें वर्तमान में 25 लाख रुपये तक की दुर्घटना बीमा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। महानगरपालिका ने अब इस सहकारी बैंक को भी यह निर्देश दिया है कि वह बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तर्ज पर अपने वेतन खाताधारकों को कम से कम 40 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीना संरक्षण उपलब्ध कराए।

अधिकारियों की अपील

मनपा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से विशेष अपील की है कि जिन्होंने अब तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है ये तुरंत बैवा ऑफ महाराष्ट्र में अपना वेतन खाता शुरू करें। इसके अलावा, सभी कर्मचारी अपने संबंचित बैंक से संपर्क कर अपने वेतन खाते पर इस बीमा सुरक्षा योजना को जल्द से जल्द लागू करवाएं।

Navbharat Live
navbharatlive.com