-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- 3500 Crore To Be Invested To Promote Clean Eco Friendly Energy In Maharashtra
महाराष्ट्र में ईवी क्रांति: ब्लू एनर्जी मोटर्स का 30 हजार इलेक्ट्रिक ट्रकों का उत्पादन, सरकार संग ऐतिहासिक समझौता!
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने के लिए दावोस के दौरे पर है। इस दौरान देवेंद्र फडणवीस इलेक्ट्रिक ट्रकों के उत्पादन पर भी निवेश को प्राथमिकता दी है और एमओयू पर हस्ताक्षर किए है।

दावोस में महाराष्ट्र सरकार के साथ ब्लू एनर्जी का समझौता (सौजन्य-एक्स)
दावोस: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने के लिए दावोस के दौरे पर है। जहां उन्होंने एस्सार की ग्रीन मोबिलिटी पहल के तहत पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा से चलने वाले ट्रकों के निर्माण में अग्रणी, ब्लू एनर्जी मोटर्स लिमिटेड ने महाराष्ट्र सरकार के साथ वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौते के तहत कंपनी महाराष्ट्र में 3,500 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करेगी और 30,000 इलेक्ट्रिक ट्रकों के निर्माण की योजना बनाएगी। इसका उद्देश्य औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के साथ राज्य को इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है।
4 हजार से अधिक लोगों को रोजगार
इस परियोजना के तहत ब्लू एनर्जी मोटर्स एक अत्याधुनिक फैक्ट्री स्थापित करेगी, जिसमें इलेक्ट्रिक ट्रकों के निर्माण के लिए आरएंडडी (रिसर्च और डिवेलपमेंट) की अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। यह प्लांट बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर निर्माण के लिए अलग-अलग इकाइयों से लैस होगा। इसके साथ ही ईवी ट्रकों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदेसेना के साथ काम करेंगे गोकुल गीते, बने सहयोगी सदस्य, आखिर कैसे सफल रहा उदय सामंत का खेल?
मुंबई: मध्य रेल के 11 कर्मचारियों को मिला महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार, समय रहते टालीं थीं संभावित दुर्घटनाएं
बैंकॉक से लाया जा रहा ₹2.27 करोड़ का हाइड्रोपोनिक वीड, मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, दबोचा तस्कर
‘मैं टिकट मांगने मातोश्री नहीं गया था, मुझे खुद बुलाया गया’, शिंदे गुट में शामिल होते ही बरसे संजय दीना पाटिल
Maharashtra’s Mission @ #WEF25 Davos! 🤝MoU 18 Signed between
Govt of Maharashtra & Blue Energy Motors Total investment: ₹3,500 crore
Employment: 4000 Sector: Automotive & EV CM Devendra Fadnavis & Anirudh Bhuwalka, CEO of Blue Energy Motors witnessed the signing. Total… pic.twitter.com/ho9PP2hoCh — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) January 21, 2025
इस निवेश से महाराष्ट्र में 4,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। यह परियोजना न केवल राज्य को हरित ऊर्जा की ओर ले जाने में मदद करेगी, बल्कि उसकी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगी। इसके संचालन की शुरुआत वित्तीय वर्ष 2025-26 में होने की योजना है, जो महाराष्ट्र के औद्योगिक और पर्यावरणीय विकास की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।
बनाए जाएंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
ब्लू एनर्जी मोटर्स के सीईओ श्री अनिरुद्ध भुवालका ने महाराष्ट्र सरकार के साथ इस साझेदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि एस्सार की ग्रीन मोबिलिटी पहल के साथ मिलकर कंपनी इलेक्ट्रिक ट्रकों का निर्माण करेगी, जो प्रदूषण को कम कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करेंगे। इस साझेदारी का उद्देश्य स्वच्छ, हरित और स्थायी भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाना है। इस निवेश से महाराष्ट्र ग्लोबल स्तर पर आधुनिक और स्वच्छ परिवहन साधनों के निर्माण का केंद्र बनेगा, जिससे राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी।
कार्बन उत्सर्जन को कम करेंगे
इस इंटर-कनेक्टेड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में शून्य कार्बन उत्सर्जन वाले इलेक्ट्रिक ट्रक बनाए जाएंगे। ये ट्रक अत्याधुनिक तकनीक, जैसे एआई और एमएल से लैस होंगे, जो इन्हें अधिक स्मार्ट और कुशल बनाएंगे। भारी सामान ढोने के लिए डिज़ाइन किए गए ये ईवी ट्रक प्रभावी, भरोसेमंद और ऊर्जा की खपत के मामले में अधिक किफायती होंगे। इन ट्रकों का संचालन कम समय में अधिक कुशलता से होगा और ये कार्बन उत्सर्जन को काफी हद तक कम करेंगे, जिससे पर्यावरण पर उनका प्रभाव न्यूनतम रहेगा।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
यह पहल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले इलेक्ट्रिक ट्रक निर्माण में नेतृत्व हासिल करने के कंपनी के उद्देश्य को दर्शाती है। श्री भुवालका ने यह भी कहा कि कंपनी प्रमुख दिग्गजों और हितधारकों के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन और सतत विकास की वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
3500 crore to be invested to promote clean eco friendly energy in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें किसकी बदलेगी किस्मत
Jun 23, 2026 | 12:15 AMपति-पत्नी के बीच बढ़ रही दूरियां होंगी खत्म, अपनाएं ये 7 आसान उपाय, रिश्ते में फिर लौटेगा प्यार
Jun 22, 2026 | 11:39 PMHeart Attack Risk : सुबह की ये 4 गलतियां बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा, रोज करते हैं तो हो जाएं सतर्क
Jun 22, 2026 | 11:17 PMशिंदेसेना के साथ काम करेंगे गोकुल गीते, बने सहयोगी सदस्य, आखिर कैसे सफल रहा उदय सामंत का खेल?
Jun 22, 2026 | 11:15 PMमुंबई: मध्य रेल के 11 कर्मचारियों को मिला महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार, समय रहते टालीं थीं संभावित दुर्घटनाएं
Jun 22, 2026 | 11:10 PMआग, धुआं और चीखें! कैसे मौत के जाल में बदल गई लखनऊ की बिल्डिंग? 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी त्रासदी
Jun 22, 2026 | 11:02 PMदीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी में असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, 1.40 लाख तक सैलरी; ऑनलाइन आवेदन के साथ भेजें हार्ड कॉपी
Jun 22, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM
21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:27 PM
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:16 PM
धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM












