-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Ujjain Jhalaria Land Dispute Violent Clash Farm Boundary Attack One Injured
उज्जैन के झलारिया में खेत की बाउंड्री को लेकर खूनी संघर्ष, तलवार और पाइप से हमला, एक गंभीर घायल
- Reported By: अजय नीमा
Land dispute in Ujjain : झलारिया गांव में खेत की बाउंड्री विवाद को लेकर हुए संघर्ष में तलवार और पाइप से हमला कर युवक अरबाज को गंभीर घायल कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घायल युवक (फोटो सोर्स-नवभारत)
Ujjain Crime News: उज्जैन जिले के ग्राम झलारिया में खेत की बाउंड्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार पड़ोसी मोसिन, सादिक और शब्बीर खान ट्रैक्टर की मदद से खेत की बाउंड्री के खंभे उखाड़ रहे थे। जब खेत मालिक पक्ष ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
फरियादी पर पाइप से किया हमला
फरियादी शब्बीर खान ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
बीच-बचाव करने आए भतीजे पर तलवार से वार
विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे फरियादी के भतीजे अरबाज को भी आरोपियों ने निशाना बनाया। आरोप है कि उस पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया। हमले में अरबाज के सिर, कान, कंधे और कमर पर गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला काफी उग्र था और इससे युवक लहूलुहान हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में अफाक शेख हत्याकांड को लेकर युनाईटेड फोरम का प्रदर्शन, पुलिस आयुक्त को ज्ञापन
उज्जैन में रंगदारी मांगने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार, जुलूस निकालकर अपराधियों को दिया संदेश
चंदननगर में बुजुर्ग हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, मृतक के भतीजे ने की थी हत्या
बच्चा चोरी की अफवाह में नालासोपारा में युवक को बांधकर कर दी पिटाई, पुलिस जांच में सामने आया हैरान करने वाला सच
ग्रामीणों ने बचाई जान
घटना के दौरान मौजूद अल्ताफ और सिकंदर ने बीच-बचाव कर घायल अरबाज की जान बचाई। उनके हस्तक्षेप के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। जाते-जाते आरोपियों ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।
यह भी पढ़े: उज्जैन में आवारा कुत्ते का खौफनाक हमला: 3 साल की मासूम का चेहरा नोचा, आए 55 टांके, इंदौर में चल रहा इलाज
गंभीर हालत में उज्जैन रेफर, पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल परीक्षण के बाद गंभीर रूप से घायल अरबाज को बेहतर इलाज के लिए उज्जैन रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है तथा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
Ujjain jhalaria land dispute violent clash farm boundary attack one injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- ‘हुड़दंग और उत्पात मचाना ठीक नहीं’
Jul 20, 2026 | 06:55 PMजापानी पर्यटकों और उद्योगों को आकर्षित करेगा छत्रपति संभाजीनगर, FTJ इंडिया और मनपा मिलकर करेंगे काम
Jul 20, 2026 | 06:53 PMजंतर-मंतर पर पुलिस का बड़ा एक्शन! टेंट उखाड़े, लाठी मारकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, देखें कार्रवाई का VIDEO
Jul 20, 2026 | 06:51 PMसुबह धूमधाम से उद्घाटन, शाम को लगा 10 हजार का जुर्माना, संभाजीनगर मनपा ने माधव सोलर एनर्जी पर क्यों लगाया फाइन
Jul 20, 2026 | 06:39 PMEXCLUSIVE: “RSS का एजेंडा लागू कर रही सरकार…” UCC को लेकर उमंग सिंघार का भाजपा पर हमला
Jul 20, 2026 | 06:39 PMअयातुल्ला पर लिखी पोस्ट, तीन महीने तक सऊदी ने किया कैद; भारत लौटने पर कश्मीर के अमजद अली ने सुनाई आपबीती
Jul 20, 2026 | 06:38 PMऑटो नहीं, चलता-फिरता सुपरमार्केट! सामान से पूरी तरह ढका वाहन देख लोग रह गए हैरान
Jul 20, 2026 | 06:34 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:54 PM
‘हार के डर से चुनाव नहीं करा रही सरकार’, यूपी सरकार पर संजय सिंह का बड़ा आरोप VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:25 PM
मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- तर्क और तथ्य हों, तूफान नहीं- VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:06 PM














