- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Twisha Sharma Case Update Fir Against Samrath Singh And Giribala Singh
Bhopal News: रिटायर्ड जज की बहू की मौत के मामले में बड़ा अपडेट, समर्थ सिंह और सास पर दर्ज हुई FIR
MP News: रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मृतका के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबला सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
- Written By: सजल रघुवंशी

ट्विशा के सास और पति पर एफआईआर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Twisha Sharma Case FIR: राजधानी भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मृतका के पति समर्थ सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
बता दें कि ट्विशा के परिजन पिछले दो दिनों से लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे थे और इसी वजह से उन्होंने अंतिम संस्कार भी रोक रखा था। पुलिस ने गुरुवार, 14 मई की रात दहेज प्रताड़ना और हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
ट्विसा की सास पर भी हुआ केस दर्ज
जानकारी के मुताबिक ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाकर जान दी थी। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह फांसी लगना बताई गई है। वहीं, मृतका के परिजनों का आरोप है कि ट्विशा को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसकी मौत हुई। परिजन इसे साधारण आत्महत्या नहीं बल्कि प्रताड़ना से जुड़ा मामला मान रहे हैं। बता दें कि ट्विशा के परिजन कमिश्नर कार्यालय पहुंचे थे, साथ ही उन्होंने एफआईआर की मांग भी की थी। बता दें कि ट्विशा की सास पर भी केस दर्ज हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
IET के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, अर्धनग्न होकर जमकर की तोड़फोड़, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
उज्जैन के गढ़ कालिका मंदिर में विवाद, महामंडलेश्वर साध्वी काली नंद गिरी ने की आत्मदाह की कोशिश
MP Deputy CM Hospitalized: एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अस्पताल में भर्ती, लू लगने के कारण बिगड़ी तबीयत
इंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?
मरने से पहले ट्विशा ने भाई से बोली थी यह बात
ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा, जो सेना में मेजर पद पर तैनात हैं, उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले सप्ताह उनकी बहन ने बेहद परेशान होकर अपनी पीड़ा साझा की थी। उसने कहा था कि वह अब मानसिक रूप से टूट चुकी है और ज्यादा प्रताड़ना सहन नहीं कर पा रही है। मोबाइल फोन पर हुई बातचीत में ट्विशा ने आरोप लगाया था कि पिछले आठ दिनों से उसका पति लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था। छोटी-छोटी बातों पर उसका अपमान किया जाता था और मानसिक उत्पीड़न लगातार बढ़ता जा रहा था।
यह भी पढ़ें: भोपाल में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात, ड्रोन से निगरानी
मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी मुलाकात
31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की शादी 12 दिसंबर 2025 को क्रिमिनल वकील समर्थ सिंह के साथ हुई थी। दोनों की पहचान शादी डॉट कॉम के माध्यम से हुई थी। मामले में पुलिस ने मृतका के परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज कर लिए हैं। परिजन लगातार एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। यह पूरा मामला कटारा हिल्स थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस अब विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Twisha sharma case update fir against samrath singh and giribala singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रायगढ़ बनेगा ‘तीसरी मुंबई’, 1 लाख करोड़ निवेश के बीच रेलवे सुविधाओं पर उठे सवाल
May 18, 2026 | 02:01 PMयवतमाल जिले के पुसद वन विभाग पर करोड़ों के दुरुपयोग का आरोप, शिकायत पहुंची नागपुर; उच्चस्तरीय जांच की मांग
May 18, 2026 | 02:01 PMरास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PMGanga Dussehra Date 2026: सोमवार को है गंगा दशहरा? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
May 18, 2026 | 01:59 PMघुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
May 18, 2026 | 01:50 PMMP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
May 18, 2026 | 01:48 PM12,500 करोड़ की ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना का बढ़ा विरोध, पर्यावरण नुकसान को लेकर उठे सवाल
May 18, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM














