कासिम ने राहुल बनकर की दोस्ती...फिर खुशबू को बनाया मुस्लिम! आधार कार्ड से खुला मॉडल की मौत का राज

Bhopal Khushbu Murder Case: मॉडल खुशबू की मौत का आरोपी कासिम गिरफ्तार कर लिया गया है। खुशबू का आधार कार्ड पुलिस को मिला है। उसमें लगी तस्वीर में वह बुर्का पहनी है।
The mystery of Bhopal model Khushbu death is revealed
मॉडल खुशबू और उसका आधार कार्ड। इमेज-सोशल मीडिया।
Published on: 
Updated on: 

Khushbu Ahirwar Death Mystery: भोपाल की मॉडल खुशबू के संदिग्ध मौत मामले में रोचक मोड़ आया है। उसकी हत्या के आरोप में बॉयफ्रेंड कासिम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों जिस फ्लैट में लिव इन रिलेशन में रहते थे, उसकी तलाशी के दौरान चौंकाने वाली चीजें मिली हैं। खुशबू अहिरवार के बैग से हिजाब मिला है। जो आधार कार्ड मिला है, उसमें खुशबू कीबुर्के वाली तस्वीर लगी है। खुशबू अहिरवार के परिवार ने आरोप लगाया है कि उस पर धर्म बदलने का दबाव था। कासिम ने उसके साथ मारपीट भी की है। खुशबू से कासिम ने पहले राहुल बनकर दोस्ती की थी। उसकी बहनों का कहना है कि कासिम ने उसे शारीरिक यातना दी है।

सच्चाई पता चलते ही शादी और धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

खुशबू का परिवार भोपाल पहुंचकर बताया कि कासिम ने राहुल बनकर उससे दोस्ती की थी। जब खुशबू को उसकी हकीकत पता चली तो कासिम अहमद ने खुशबू पर धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। खुशबू ने मना किया तो कासिम ने उसे पीटा। मृतक की बहन तारा बाई ने पुलिस को बताया कि खुशबू 2022 में कॉलेज की पढ़ाई के लिए भोपाल आई थी। भानपुर मल्टी में किराए के फ्लैट में रहती थी। पढ़ाई के साथ वह अपने खर्चे के लिए मॉडलिंग भी करती थी।

उससे शादी नहीं करना चाहती थी खुशबू

तारा का कहना है कि खुशबू दिवाली पर अपने घर आई थी। उस दौरान वह काफी परेशान लग रही थी। परिवार के किसी सदस्य से ज्यादा बात नहीं कर रही थी। उसने उसे बताया था कि राहुल नाम का एक लड़का है। उसके साथ वह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, लेकिन वह बाद में कासिम अहमद निकला। इसके बाद से वह उस पर धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव डाल रहा था। तारा ने पुलिस को बताया कि वह उसे पीटता था। रोज भद्दी-भद्दी गालियां देता था। वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी।

उज्जैन लेकर गया था कासिम, लौटते वह बस में मिली लाश

तारा का यह भी आरोप है कि 8 नवंबर की रात 11 बजे खुशबू ने उसे कॉल किया था। उस कॉल पर खुशबू ने बताया कि कासिम उसे जबरदस्ती उज्जैन ले जा रहा है। वहां वह उसे अपनी मां से मिलवाना चाहता है। खुशबू ने कहा कि वह जाना नहीं चाहती। तभी कॉल कट गया। अगली शाम 9 नवंबर को तारा को उसकी बड़ी बहन प्रीति अहिरवार का फोन आया। प्रीति ने बताया कि उज्जैन से लौटते समय खुशबू की मौत हो गई है। तारा ने बताया कि प्रीति ने कहा कि बस में खुशबू का शरीर अकड़ गया था। वह मर चुकी थी। परिवार तुरंत ट्रेन से भोपाल पहुंचा और हमीदिया अस्पताल में खुशबू का शव देखा।

कई धाराओं में केस दर्ज, पूछताछ जारी

पुलिस हिरासत में कासिम ने खुशबू को मारने-पीटने के आरोपों से बार-बार इनकार किया है। वैसे, पीड़ित परिवार के आरोपों के आधार पर पुलिस ने उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), और 351(2), मध्य प्रदेश फ्रीडम ऑफ रिलिजन एक्ट, 2021 की धारा 35, और SCST एक्ट की धारा 3(2)(5)(k) के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया कि कासिम अहमद ने खुशबू के आधार कार्ड की फोटो भी बदल दी थी। उसने फोटो में खुशबू को बुर्के में दिखाया था। पुलिस अभी कासिम से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com