-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sushil Nathaniel Last Rites Held In Indore Killed In Pahalgam Attack
Pahalgam Attack: हर आंख में आंसू-हर आंख नम, इंदौर के सुशील को व्हीलचेयर पर बेटी ने दी अंतिम विदाई
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
पहलगाम हमले में मारे गए मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी सुशील नथानियल का ईसाई रितिरिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुशील की बेटी ने व्हीलचेयर पर कब्रिस्तान में पिता को अंतिम विदाई दी। इस दौरान सबकी आंखें नम थीं।

पहलगाम हमले में मारे गए मध्य प्रदेश के सुशील नथानियल का अंतिम संस्कार हुआ (सौजन्य: सोशल मीडिया)
इंदौर: पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों के शव उनके घर पहुंचाए जा रहे हैं। आतंकी हमले के शिकार मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी सुशील नथानियल का भी पार्थिव शरीर बृहस्तपतिवार को इंदौर स्थित आवास पहुंचा। यहां ईसाई रिति रिवाज के साथ जूनी इंदौर कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों के साथ कब्रिस्तान में मौजूद हर व्यक्ति की आंखों में आंसू और दिल में आतंकी हमले को लेकर आक्रोश था।
सुशील को अंतिम विदाई देने परिवार और सगे-संबंधी समेत शहर के अन्य लोग भी पहुंचे थे। अंतिम विदाई के दौरान परिजनों के आंसू और बेबसी देखकर सभी का गला भर आया। सुशील की अंतिम यात्रा में मंत्री तुलसी सिलावट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, शहर काजी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
चर्च में प्रार्थना के बाद कब्रिस्तान ले जाया गया पार्थिव शरीर
बृहस्पतिवार की सुबह इंदौर स्थित घर से सुशील नथानियल की अंतिम यात्रा निकाली गई। पार्थिव शरीर को पहले परदेशीपुरा स्थित चर्च ले जाया गया। यहां पादरी की मौजूदगी में मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद पार्थिव शरीर को जूनी इंदौर स्थित लूनियापूरा के कब्रिस्तान ले जाया गया जहां ईसाई धर्म के मुताबिक अंतिम संस्कार किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
मंत्री प्रतिमा बागरी को क्लीन चिट पर कांग्रेस के सवाल, बोले- सरकार के दबाव में बदला फैसला, हाईकोर्ट जाएंगे
दतिया उपचुनाव: भाजपा ने खोला चुनाव कार्यालय, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
मुरैना में स्कूल से अगवा 3 साल का कार्तिक सकुशल मिला, पुलिस हिरासत में मास्टरमाइंड पिता
व्हीलचेयर पर मौजूद बेटी पापा-पापा कहकर फफक पड़ी
कब्रिस्तान में सुशील नथानियल के अंतिम संस्कार के दौरान माहौल पहले से ही गमजदा था, लेकिन व्हीलचेयर पर जब बेटी ने पिता को आंखों में आंसू लिए अंतिम विदाई दी तो वहां मौजूद लोगों का कलेजा मुंह को आ गया। बेटी पिता का चेहरा देखकर रो पड़ी। उसके मुंह से सिर्फ ‘पापा-पापा’ ही निकल रहा था। परिजनों और रिश्तेदारों ने किसी तरह उसे संभाला। हमले में बेटी के भी पैर में गोली लगी थी।
मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पत्नी जेनिफर बोली- मुझे आपने क्यों बचा लिया
सुशील की पत्नी अपने पति को अंतिम विदाई देने के दौरान चीख पड़ी। वह बोली, ‘मुझे आपने क्यों बचा लिया। आपके बिना मैं कैसे जी पाऊंगी। आप को जाना था तो मुझे क्यों बचाया।’ यह कहकर वह जोर-जोर से रोने लगी। परिजनों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें संभाला। सुशील परिवार के साथ 18 अप्रैल को कश्मीर घूमने के लिए गए थे।
Sushil nathaniel last rites held in indore killed in pahalgam attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, 6 साल में पहली बार इतनी गिरी बिक्री, जानिए क्यों नहीं खरीद रहे लोग नए फोन
Jul 18, 2026 | 04:44 AMआगरा कैंट कांड में बड़ी कार्रवाई: RPF कमांडेंट का तबादला, कई अधिकारियों तक पहुंची जांच की आंच
Jul 18, 2026 | 12:14 AMAaj Ka Rashifal: सिंह, मकर और मीन समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शनिवार, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Jul 18, 2026 | 12:05 AMसागर: खाद संकट से लेकर नशे तक, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; हर्ष यादव के नेतृत्व में किसानों ने भरी हुंकार
Jul 17, 2026 | 11:18 PMसुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री पद या कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी? शरद पवार के डबल गेम से बढ़ी धड़कनें
Jul 17, 2026 | 11:18 PMछत्रपति संभाजीनगर: एक क्लिक पड़ा भारी, साइबर ठगों ने बैंक अपडेट के नाम पर खाते से निकाले 24.79 लाख रुपये
Jul 17, 2026 | 11:10 PMथाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM













