-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Morena »
- Morena Rainbow Public School Kartik Kidnapping Father Arrested
मुरैना में स्कूल से अगवा 3 साल का कार्तिक सकुशल मिला, पुलिस हिरासत में मास्टरमाइंड पिता
- Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: प्रीतेश जैन
Morena Police : मुरैना के रेनबो पब्लिक स्कूल से अगवा 3 वर्षीय कार्तिक राजस्थान के पाली से सकुशल बरामद हुआ। जांच में खुलासा हुआ कि बच्चे के पिता ने ही साथियों के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची थी।

बच्चे को सुरक्षित बरामद किया (फोटो सोर्स- नवभारत)
Morena Kidnapping Case Kartik Found: मुरैना के रेनबो पब्लिक स्कूल से तीन दिन पहले अपहृत तीन वर्षीय कार्तिक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि मासूम के अपहरण की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पिता ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी। मुरैना पुलिस ने राजस्थान के पाली जिले के एक होटल से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस इस वारदात में शामिल उसके तीन अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर शहर की गायत्री कॉलोनी स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल से तीन वर्षीय कार्तिक का अपहरण कर लिया गया था। घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर चार विशेष जांच टीमें गठित कीं। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि बच्चे का पिता नीलेश उर्फ नील पुत्र प्रतापराम खारवाड़, निवासी राजस्थान, अपने तीन साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ है।
19 दिनों तक की थी रेकी
मुरैना पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी नीलेश करीब 19 दिनों तक मुरैना में रहकर स्कूल और बच्चे की गतिविधियों की लगातार रेकी करता रहा। पूरी योजना बनाने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूल से बच्चे का अपहरण कर लिया और राजस्थान भाग गया। इस दौरान पुलिस ने ग्वालियर से लेकर राजस्थान के विभिन्न स्थानों तक लगातार उसकी तलाश की और परिजनों से भी पूछताछ की।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम से मछली तस्करी पर नहीं लग रही लगाम? बारिश में नाव से मछली पकड़ते दिखे लोग
मुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
उज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर घमासान: पंडा समिति का विरोध, रामघाट पर एक घंटे किया जल सत्याग्रह
वाराणसी में तीन लोगों पर जानलेवा हमला; साड़ी कारीगर की पत्थर से कूंचकर हत्या और दो घायल, जांच में जुटी पुलिस
पाली पुलिस की मदद से बच्चा बरामद
गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि नीलेश अपने बेटे कार्तिक के साथ राजस्थान के पाली जिले के एक होटल में ठहरा हुआ है। इसके बाद मुरैना पुलिस ने पाली पुलिस के सहयोग से कई होटलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। आखिरकार एक पुराने होटल के कमरे से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी पिता बेटे को गले लगाकर रोने लगा और उसे अपने साथ रखने की जिद करने लगा। काफी समझाइश के बाद उसने बच्चे को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
ये भी पढ़ें : केन-बेतवा परियोजना पर उमंग सिंघार का बड़ा हमला, बोले- जमीन अधिग्रहण से लेकर मुआवजे तक हर स्तर पर हुई गड़बड़ी
अन्य आरोपियों को तलाश में जुटी पुलिस
मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने बताया कि घटना के कुछ ही समय बाद आरोपी की लोकेशन राजस्थान के पाली जिले में ट्रेस कर ली गई थी। पुलिस ने समन्वित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि कार्तिक पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित है। मामले में शामिल अन्य तीन आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अपहरण के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा करने में जुटी है।
Morena rainbow public school kartik kidnapping father arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














