स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, 6 साल में पहली बार इतनी गिरी बिक्री, जानिए क्यों नहीं खरीद रहे लोग नए फोन

Smartphone Market India: भारी डिस्काउंट और आसान EMI के बावजूद भारतीय स्मार्टफोन बाजार इस समय सुस्ती के दौर से गुजर रहा है। Counterpoint Research में 2026 की में इस बाजार में काफी कमी आई है।
smartphone market sales have fallen sharply for the first time in six years
Budget Smartphone (Source. magnific)
Updated on

Budget Smartphone Market: भारी डिस्काउंट और आसान EMI के बावजूद भारतीय स्मार्टफोन बाजार इस समय सुस्ती के दौर से गुजर रहा है। देखा जा रहा है कि Counterpoint Research की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की दूसरी तिमाही में भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट में साल दर साल 10% की गिरावट दर्ज की गई है। खास बात यह है कि पिछले छह सालों में जून तिमाही के दौरान यह सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। सको लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतें और उपभोक्ताओं की घटती खरीद क्षमता इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह बन रही हैं। इसका असर खासकर बजट स्मार्टफोन सेगमेंट पर साफ दिखाई दे रहा है।

बजट स्मार्टफोन की बिक्री में 45% की बड़ी गिरावट

रिपोर्ट में बताया गया है कि DRAM और NAND जैसी मेमोरी चिप्स की कीमतों में तेज उछाल के कारण कंपनियों की उत्पादन लागत बढ़ गई है। इसका सीधा असर फोन की कीमतों पर पड़ा और औसतन स्मार्टफोन करीब 15% तक महंगे हो गए। वहीं महंगाई और बढ़ती कीमतों के चलते 15,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 45% की गिरावट दर्ज की गई है। यही वजह है कि कई कंपनियां लागत कम रखने के लिए दोबारा 4G स्मार्टफोन लॉन्च करने की रणनीति पर काम कर रही हैं।

महंगे फोन की डिमांड अब भी मजबूत

जहां बजट सेगमेंट संघर्ष कर रहा है वहीं 45,000 रुपये से अधिक कीमत वाले प्रीमियम स्मार्टफोन की मांग पर इसका खास असर नहीं पड़ा है। आसान EMI, एक्सचेंज ऑफर्स और फाइनेंसिंग योजनाओं ने महंगे फोन खरीदना पहले की तुलना में आसान बना दिया है। यही कारण है कि प्रीमियम सेगमेंट अब भी बाजार को संभाले हुए है।

किस कंपनी का रहा दबदबा?

रिपोर्ट में देखा जा रहा है कि Vivo ने करीब 18% मार्केट शेयर के साथ अपनी नंबर-1 स्थिति बरकरार रखी है। वहीं Samsung गिरते बाजार में भी 2% की ग्रोथ दर्ज करने वाली टॉप-5 की इकलौती कंपनी रही है। इसके साथ ही Galaxy A Series और S Series की मजबूत मांग ने इसमें अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही दूसरी ओर OPPO, Xiaomi और Realme को बजट सेगमेंट में कीमत बढ़ने का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं Apple के iPhone 17 Series की मांग बनी रही लेकिन सप्लाई और इन्वेंट्री की कमी के कारण उसके शिपमेंट में 3% की गिरावट दर्ज की गई।

टॉप-5 से बाहर Nothing ने सबसे ज्यादा चौंकाया। Phone (4a) की लोकप्रियता और IPL में RCB की स्पॉन्सरशिप की बदौलत कंपनी की बिक्री में 105% की शानदार बढ़ोतरी हुई। वहीं प्रीमियम सेगमेंट में Google Pixel ने 68% की सबसे तेज ग्रोथ दर्ज की।

ये भी पढ़े:

आगे और महंगे हो सकते हैं स्मार्टफोन

Counterpoint Research का अनुमान है कि मेमोरी चिप्स की कीमतों में बढ़ोतरी फिलहाल जारी रहेगी। ऐसे में पूरे 2026 में भारत के स्मार्टफोन बाजार में 13% तक गिरावट देखने को मिल सकती है। जिसका सीधा मतलब है कि अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आने वाले महीनों में आपको पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com