-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sit Asked For Time From Court In Vijay Shah Case
विजय शाह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को सुनवाई से रोका…SIT ने मांगा समय
- Written By: Saurabh Pal
विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी मामले की जांच कर रही स्पेशल जांच टीम ने सुप्रीम कोर्ट से वक्त मांगा है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से सुनवाई न करने को लेकर कहा है।

सोफिया कुरैशी, विजय शाह (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस जेजे सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने मामला हाईकोर्ट से ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा हाईकोर्ट से हमारी रिक्वेस्ट है कि मामले की सुनवाई साथ-साथ न करें।
सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि SIT ने 21 मई को जांच की। वो बयान देने वाली जगह गई थी। मोबाइल समेत कुछ सबूत भी एकत्रित किए। उनकी टिप्पणी के दौरान मौके पर मौजूद गवाहों के बयान लिए गए। जांच अभी शुरुआती चरण में है। SIT ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है, लेकिन कुछ और समय मांगा है। मामले की अगली सुनवाई जुलाई के पहले सप्ताह में होगी।
मंत्री शाह से नहीं की गई पूछताछ
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CBI जांच की याचिका खारिज की, SC में पहले से लंबित है केस
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी कर पूछा- क्यों न आपकी जमानत रद्द कर दी जाए
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी मामले की जांच पुलिस महमके तीन बड़े अधिकारी कर रहे हैं। इसका गठन 19 मई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश बाद हुआ था। जांच टीम में आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी कल्याण चक्रवर्ती और एसपी वाहिनी सिंह शामिल हैं। हैरान करने वाली बात है कि जिस विवादित टिप्पणी का वीडियो इतना वायरल हो रहा है। उनकी जांच कर रही पुलिस के आला अधिकारियों की टीम अभी तक मंत्री विजय शाह तक नहीं पहुंच पाई है। यानी उनसे पूछताछ ही नहीं हुई है।
‘ओपन-शट केस है’
कानून के जानकारों का मानना है कि यह ओपेन-शट केश हैं। इसको लेकर दो तर्क दिए जा रहे हैं। पहला यह की मामला जनसभा का है, जिसके कई गवाह हैं। साथ ही वीडियो भी है। इसके अलावा मंत्री विजय शाह अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर खुद तीन बार माफी मांग चुके हैं। इससे साबित होता है कि उन्होंने खुद मान लिया है कि उनका बयान विवादास्पद था।
हाईकोर्ट के आदेश पर FIR हुई
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने 14 मई को शाह के बयान पर नोटिस लेते हुए FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ इंदौर के मानपुर थाने में FIR दर्ज की गई थी। इसके खिलाफ शाह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, SIT की रिपोर्ट की कॉपी इस केस के सुप्रीम कोर्ट में इंटर विनर व कांग्रेस नेता जय ठाकुर के वकीलों को उपलब्ध नहीं कराई गई है। वकील इस पर आपत्ति दर्ज कराएंगे।
Sit asked for time from court in vijay shah case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती, 2024 के बाद पास उम्मीदवारों के लिए मौका
Jul 08, 2026 | 10:19 PMPM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनो देशों के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
Jul 08, 2026 | 10:19 PMक्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
Jul 08, 2026 | 10:17 PMJKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन
Jul 08, 2026 | 10:11 PMजब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:10 PMपाकिस्तान के आबिद अली को संग्राम सिंह की खुली चुनौती, एशिया चैंपियन बनने को तैयार भारत का शेर
Jul 08, 2026 | 10:04 PMमहाकाल क्षेत्र में फायर सेफ्टी जांच के दौरान नगर निगम अधिकारी से मारपीट; होटल संचालक के बेटे पर केस
Jul 08, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM














