- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Singrauli Police Recover Child From Jharkhand Within 36 Hours
सिंगरौली पुलिस का मेगा ऑपरेशन, 2 साल की मासूम को अगवा कर भागा था बदमाश; 150 पुलिसकर्मियों ने 36 घंटे में दबोचा
Singrauli News: सिंगरौली पुलिस ने बैढ़न बस स्टैंड से अगवा हुई 2 वर्षीय मासूम बच्ची को महज 36 घंटे के भीतर झारखंड के लातेहार से सकुशल बरामद कर लिया है।
- Written By: सजल रघुवंशी

सिंगरौली पुलिस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Singrauli Police Recover Child From Jharkhand Within 36 Hours: पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देश पर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गुम एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की शीघ्र तलाश के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस ने संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए 2 वर्षीय अपहृत बालिका को महज 36 घंटे के भीतर झारखंड से सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस की तेज और समन्वित कार्रवाई के बाद बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस सफल कार्रवाई से परिवार के साथ-साथ आम लोगों का मध्य प्रदेश पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।
16 मई को बस स्टैंड से गायब हुई थी बच्ची
मामले में थाना बैढ़न में 16 मई को फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी 2 वर्षीय पुत्री के साथ बैढ़न बस स्टैंड पर सोया हुआ था। देर रात जब उसकी नींद खुली तो बच्ची वहां नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही थाना बैढ़न पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
अवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट, खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा
रीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, जैन समाज की 3 महिला धर्मगुरुओं को तेज-रफ्तार कार ने मारी तक्कर; दो की मौत
150 पुलिसकर्मियों की 10 टीमों ने की तलाशी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के निर्देशन में एसआईटी गठित की गई। उप पुलिस अधीक्षक रोशनी पटेल के नेतृत्व में लगभग 150 पुलिसकर्मियों की 10 टीमें बालिका की तलाश में लगाई गईं। 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। मध्य प्रदेश व सीमावर्ती जिलों में रेडियो संदेश, सीसीटीवी जांच, फोटो पम्पलेट वितरण तथा रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड व अन्य स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
सीसीटीवी फुटेज के तकनीकी विश्लेषण के बाद हाथ लगी सफलता
सीसीटीवी फुटेज के तकनीकी विश्लेषण के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति बालिका के साथ बैढ़न से बिलौजी होते हुए माजन मोड़ की ओर जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने संबंधित बस चालकों, परिचालकों तथा ऑटो चालकों से पूछताछ की, जिसमें महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जांच में सामने आया कि संदिग्ध व्यक्ति झारखंड के लातेहार जिले के थाना बालूमार अंतर्गत ग्राम मासीआतो का निवासी है और वह बालिका को लेकर अपने गांव की ओर रवाना हो गया है।
यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: जानिए आखिर क्यों भोपाल AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल; दोबारा PM पर अड़ा परिवार
सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीमें तत्काल झारखंड के लिए रवाना की गईं। वहां पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया तथा 02 वर्षीय अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया।
Singrauli police recover child from jharkhand within 36 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
May 21, 2026 | 10:49 AMगड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
May 21, 2026 | 10:49 AMबंगाल के नए नियम! सुवेंदु अधिकारी ने सरकारी अफसरों पर लगायी बंदिशे; मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य
May 21, 2026 | 10:49 AMUPSC Civil Service 2027: सिविल सेवा परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 23 मई को होगा एग्जाम, देखें पूरा शड्यूल
May 21, 2026 | 10:49 AMट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, दहेज प्रथा को बताया जिम्मेदार
May 21, 2026 | 10:48 AMअमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
May 21, 2026 | 10:46 AMCanada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
May 21, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














