- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sidhi Government Hospital Stray Animals Dog On Bed Cow In Ward Viral Video Questions Health System
सरकारी अस्पताल या गौशाला? बेड पर कुत्ता, वार्ड में गायें, MP में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल
Madhya Pradesh के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था ही पूरी तरह से अस्वस्थ है जहां सीधी जिले के एक सरकारी अस्पताल में मरीज की जगह गाय और कुत्तों का हॉस्पिटल में निवास स्थान बन रखा है।
- Written By: सौरभ शर्मा

मध्यप्रदेश की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था ही अस्वस्थ (फोटो- सोशल मीडिया)
Madhya Pradesh Government Hospital Condition: मध्यप्रदेश की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है, जहां अस्पतालों से इंसान नहीं बल्कि जानवरों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने प्रदेश की लचर स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल कर रख दी है। इन वीडियो में कहीं मरीज के बेड पर कुत्ता आराम फरमा रहा है, तो कहीं अस्पताल परिसर में गाय-बैल घूमते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें किसी दूर-दराज के गांव की नहीं, बल्कि सीधी जिले के सरकारी अस्पतालों की हैं, जिसने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।
यह चौंकाने वाली घटना सीधी जिले के रामपुर नैकिन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है। वायरल हुए एक वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अस्पताल के वार्ड में आवारा मवेशी बिना किसी रोक-टोक के घूम रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली तस्वीर वह है जिसमें एक कुत्ता मरीजों के लिए बने बेड पर चैन की नींद सो रहा है। इस दौरान पूरे अस्पताल में दूर-दूर तक न कोई डॉक्टर दिखाई दे रहा है, न कोई नर्स और न ही कोई सुरक्षाकर्मी, जिससे यह स्थान अस्पताल कम और लावारिस इमारत ज्यादा लग रहा है।
रात के अंधेरे में अस्पताल बना मवेशीखाना
दूसरा वीडियो सीधी जिला चिकित्सालय का बताया जा रहा है, जो करीब एक सप्ताह पुराना है। इस वीडियो में रात के समय अस्पताल परिसर मवेशियों का अड्डा बना हुआ दिखाई देता है। गाय-बैल परिसर में इधर-उधर भाग-दौड़ कर रहे हैं और शोर मचा रहे हैं। किसी व्यक्ति ने हिम्मत दिखाकर इस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। लोग इस वीडियो को साझा कर सरकार और प्रशासन से तीखे सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का जिम्मेदार कौन है।
सम्बंधित ख़बरें
AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन का भूचाल…एमपी में भाजपा-कांग्रेस के बीच बवाल, सामने आया ‘खूनी पथराव’ का VIDEO
असम के बाद एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, हेमंत कटारे ने उपनेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा
शिवराज सिंह चौहान ने किया हैरान…’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ
MP Board: टीचर ने WhatsApp स्टेटस पर लगाया 10वीं का अंग्रेजी पेपर; 3 सस्पेंड, जानें क्या दोबारा होगी परीक्षा?
यह भी पढ़ें: पड़ोसी का मजाक उड़ाने कुत्ते का नाम ‘शर्मा जी’…इंदौर में डॉग विवाद खूनी संघर्ष में बदला
जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति?
वीडियो के वायरल होने के बाद सीधी की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉक्टर बबीता खरे ने मामले की जांच के आदेश दिए। रिपोर्ट के अनुसार, जांच में लापरवाही की बात सामने भी आई, लेकिन इस पर की गई कार्रवाई महज एक दिखावा बनकर रह गई। प्रशासन ने एक निजी सिक्योरिटी कंपनी के सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। इस गंभीर मामले पर न तो कोई बड़ा अधिकारी जिम्मेदारी लेने को तैयार है और न ही व्यवस्था में सुधार के लिए कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। अस्पतालों में जहां मरीजों को संक्रमण से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरती जाती है, वहां इस तरह की गंदगी और आवारा जानवरों की मौजूदगी स्वच्छता के दावों की हकीकत बयां कर रही है।
Sidhi government hospital stray animals dog on bed cow in ward viral video questions health system
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हेलमेट पहन स्कूटी पर बैठी चालाक बिल्ली ने सूखी मछली चुराने की कोशिश की, मजेदार वीडियो वायरल
Feb 21, 2026 | 06:52 PMअभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म पर कप्तान सूर्या का बयान, कहा- मुझे उन टीमों की चिंता जो अब उसके सामने आएंगी
Feb 21, 2026 | 06:51 PMवारदात: पत्नी के चरित्र पर संदेह, गला घोंटकर हत्या, आर्वी के मायाबाई वार्ड की घटना
Feb 21, 2026 | 06:48 PM24 फरवरी से होलाष्टक लग जाएगा, सभी मांगलिक कार्यों की मनाही, लेकिन ये काम होंगे बड़े मंगलकारी!
Feb 21, 2026 | 06:44 PMपुणे में स्कूल जा रहे बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला, CCTV वीडियो वायरल
Feb 21, 2026 | 06:41 PMIND vs SA Pitch Report: बल्लेबाज का रहेगा बोलबाला या फिर गेंदबाज रहेंगे हावी, जानें क्या कहता है पिच का मिजाज?
Feb 21, 2026 | 06:41 PMT20 World Cup: सुपर-8 से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का बड़ा खुलासा, श्रीलंका को लेकर कही ये बात
Feb 21, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM














