- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli 20 Villages People Cross River To Reach Hospital
अस्पताल पहुंचने नाव का सहारा! आजादी के 7 दशक बाद भी सिरोंचा के 20 गांव बुनियादी सुविधाओं से महरूम
Gadchiroli News: गड़चिरोली के सिरोंचा तहसील के मोयाबिनपेठा-कोटापल्ली क्षेत्र के 20 गांवों को प्राणहिता नदी पर पुलिया न होने से नाव के सहारे अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है।
- Written By: आकाश मसने

नाव से अस्पताल जाते ग्रामीण (फोटो नवभारत)
Gadchiroli News In Hindi: गड़चिरोली जिले की आखिरी छोर पर बसी तथा तेलंगाना और छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से सटी सिरोंचा तहसील में आजादी के सात दशक बाद भी आवश्यकता अनुसार बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच पाई है। जिसका खामियाजा इस तहसील के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र के नागरिकों को संघर्षमय जीवनयापन करना पड़ रहा है।
ऐसा ही एक मामला सिरोंचा तहसील के मोयाबिनपेठा, कोटापल्ली परिसर में सामने आया है। इस क्षेत्र में बहने वाली प्राणहिता नदी पर पुलिया निर्माण नहीं किए जाने के कारण परिसर के करीब 20 गांवों के लोगों को नाव पर सवार होकर अस्पताल में पहुंचने की नौबत आ पड़ी है।
विशेषत: नदी पर पुलिया नहीं बनने के कारण सिरोंचा तहसील के अनेक गांवों के नागरिकों को नदी के रास्ते जानलेवा सफर करना पड़ रहा है। लेकिन इस मामले की ओर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा अनदेखी किए जाने से हमारा संघर्ष कब खत्म होगा? ऐसा सवाल भी इस परिसर के नागरिकों ने उपस्थित किया है।
सम्बंधित ख़बरें
हाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीड़ ने रास्ता रोका, घंटों ठप रहि यातायात, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद खुला रास्ता
किरीट सोमैया का मुंबई पुलिस स्टेशन में धरना, 87,000 बांग्लादेशीयों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र देने का लगया आरोप
Pune Nasrapur Case: वैकुंठ शमशान घाट पर होगा मासूम का अंतिम संस्कार, AI निगरानी और भारी पुलिस बल तैनात
पुल निर्माण करने की मांग
सिरोंचा तहसील मुख्यालय से करीब 70 किमी दूरी पर स्थित रेगुंठा, मोवाविनपेठा, कोटापल्ली आदि गांव संवेदनशील क्षेत्र में बसे है। आजादी के सात दशक बीतने के बावजूद क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया गया। मोयाबिनपेठा क्षेत्र के करीब 20 गांव प्राणहिता नदी से सटे हैं। इन गांवों के नागरिक नाव से नदी पार कर तेलंगाना राज्य जाते हैं।
नदी पार करने के बाद मनचेरियाल जिला केवल 50 किमी दूर है, इसलिए इस क्षेत्र के अधिकांश नागरिक तेलंगाना पर निर्भर है। साथ ही क्षेत्र के नागरिकों का तेलंगाना राज्य के साथ रोटी बेटी का व्यवहार है। जिससे प्राणहिता नदी पर कोटापल्ली-वेमनपल्ली के बीच पुल का निर्माण करने की मांग लोगों ने की है।
यह भी पढ़े:- महाराष्ट्र में बदलेगी सरकारी स्कूलों की तकदीर, खुलेंगे CM श्री स्कूल, मंत्री पंकज भोयर ने किया ऐलान
निरीक्षण के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं
गड़चिरोली के कोटापल्ली गांव के समीप प्राणहिता नदी पर एक अंतरराष्ट्रीय पुल के निर्माण के लिए महाराष्ट्र और तेलंगाना राज्य के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के लिए दौरा किया गया था।
इस दौरान पुल बनाने के संदर्भ में क्षेत्र के लोगों से चर्चा की गई थी। लेकिन अब तक पुलिया निर्माण करने संदर्भ में किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। दोनों राज्यों के आर्थिक सहयोग से यहां पुल का निर्माण करें, ऐसी मांग परिसर के नागरिकों द्वारा पिछले अनेक वर्षों से की जा रही है। लेकिन नागरिकों की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है।
Gadchiroli 20 villages people cross river to reach hospital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 May 2026: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क!
May 03, 2026 | 12:05 AMसांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 11:17 PMनांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
May 02, 2026 | 11:08 PMलेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
May 02, 2026 | 11:02 PMहाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
May 02, 2026 | 10:59 PMविदेश जाकर समझ आई देसी चीजों की कीमत! हल्दी वाला दूध बना ‘Turmeric Latte’, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:51 PMनागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
May 02, 2026 | 10:43 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













