-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sagar Youth Congress Collectorate Gherao Student Issues Protest
सागर में युवा कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, जमकर किया प्रदर्शन; छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा
- Written By: सजल रघुवंशी
Congress Protest In Sagar: सागर में केंद्र सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, छात्रों की गूंज अभियान के तहत सौंपा ज्ञापन।

सागर में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sagar Youth Congress Protest Against Central Government: सागर में बुधवार को जिला युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग के बीच हुए इस प्रदर्शन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहलवान बाबा मंदिर के पास एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस ने पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग कर रखी थी। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।
“केंद्र सरकार युवाओ की आवाज दबाना चाहती है”
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व विधायक भूपेंद्र मरावी ने कहा कि छात्रों की आवाज़ दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं और छात्रों की आवाज़ को पुलिस बल के सहारे दबाना चाहती है। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: PM आवास के सामने ही क्यों किया प्रदर्शन? जंतर-मंतर न जाना राहुल गांधी की भूल या मास्टर स्ट्रोक
कांग्रेस के रास्ता रोको के जवाब में भाजपा का प्रदर्शन, NEET विवाद पर छत्रपति संभाजीनगर में बढ़ा सियासी पारा
धार: ‘अंधभक्त मत बनो…’ जंतर मंतर पर लाठी चार्ज के बाद बोलीं CHO, भाजपा ने उठाई बर्खास्तगी की मांग
पन्ना में गिद्धों का सामूहिक मौत कांड! जहरीला मांस खाने से 8 दुर्लभ गिद्धों की मौत की आशंका
आवाज दाबने पर और व्यापक होगा आंदोलन- संदीप चौधरी
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि छात्रों की गूंज अभियान का उद्देश्य देशभर के छात्रों की आवाज़ को बुलंद करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों और विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास जारी रहा तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
यह भी पढ़ें: धार: ‘अंधभक्त मत बनो…’ जंतर मंतर पर लाठी चार्ज के बाद बोलीं CHO, भाजपा ने उठाई बर्खास्तगी की मांग
प्रदर्शन में कांग्रेस और एनएसयूआई के कई वरिष्ठ नेता शामिल
प्रदर्शन में कांग्रेस और एनएसयूआई के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रों पर हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की। फिलहाल यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
Sagar youth congress collectorate gherao student issues protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में युवा कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, जमकर किया प्रदर्शन; छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा
Jul 22, 2026 | 09:47 PMNEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PMकॉकरोच आंदोलन के बीच जंतर-मंतर पर बवाल, पुलिस प्रदर्शनकारी आपस में भिड़े, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:35 PMNEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PMनसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PMदेवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर मराठवाड़ा में हरित अभियान, 5 लाख पौधे लगाने का संकल्प, ऑरिक सिटी से हुई शुरुआत
Jul 22, 2026 | 09:32 PMRealme ने चीन को कहा अलविदा, OnePlus छोड़ रहा है पश्चिमी बाजार, ColorOS 17 में बदल जाएगी पूरी रणनीति?
Jul 22, 2026 | 09:32 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














