-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Power Failure In Chief Minister Shivraj Singh Chauhans Program Said Happened Due To Coal Crisis
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के कार्यक्रम में बिजली गुल, बोले-कोयला संकट के कारण हुआ
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
भोपाल: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिये स्थिति उस वक्त असहज हो गयी जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल हो गयी। इस पर चौहान ने जहां इसके लिये ‘कोयला संकट’ को जिम्मेदार बताया, वहीं विपक्षी कांग्रेस ने इस मसले पर सरकार पर तंज कसा ।
यह घटना राज्य की राजधानी में सिविल सेवा दिवस के अवसर पर दोपहर में आयोजित एक समारोह के दौरान हुई। चौहान के भाषण के दौरान जब बिजली चली गयी तो उन्होंने कहा, ‘‘क्या बिजली विभाग के प्रधान सचिव संजय दुबे आसपास हैं ।” मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी के बाद श्रोताओं की हंसी गूंज उठी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने यह जांचने के लिए कि माइक काम कर रहा है या नहीं, हिलाया -डुलाया और फिर कहा, ‘‘कोयला संकट है।”
सम्बंधित ख़बरें
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
सियासी दूरी के बीच शिवराज का बर्थडे विश: राहुल गांधी को बधाई देकर चर्चा में आए पूर्व CM, अपनों ने साधी चुप्पी
ब्रिक्स डेलीगेट्स मांडू की ऐतिहासिक विरासत से हुए मंत्रमुग्ध, आदिवासी नृत्य और बाग प्रिंट ने जीता दिल
ब्रिक्स कृषि सम्मेलन: मंत्रियों की बैठक में हुआ मंथन, छोटे किसानों और वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर होगा मंथन
चौहान ने कहा, ‘‘मैंने बुधवार सुबह संजय (दुबे) के साथ बातचीत की थी और उन्होंने मुझसे कोयले के कुछ ‘रेक’ के लिए अनुरोध किया था।” पांच मिनट तक बिजली गुल रहने के दौरान भी मुख्यमंत्री ने अपना भाषण जारी रखा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘जब मामाजी (सीएम) प्रशासन अकादमी में सिविल सेवा दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे, तब लंबे समय से बिजली गुल थी।”
उन्होंने कहा, ‘‘मामाजी ने कोयले की समस्या के बारे में भी बात की। मध्य प्रदेश में बिजली संकट प्रकट हो गया है।” दो दिन पहलेही , ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने कहा कि देश भर के थर्मल प्लांट कोयले की कमी से जूझ रहे हैं, जो देश में बिजली संकट का संकेत दे रहा है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने अगले कुछ महीनों में बिजली की मांग अपने चरम पर होने पर पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के लिए 10 प्रतिशत तक कोयले के आयात की सिफारिश की है। (एजेंसी)
Power failure in chief minister shivraj singh chauhans program said happened due to coal crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में संपन्न हुई ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक; सर्वसम्मति से अपनाया गया ऐतिहासिक ‘नागपुर घोषणापत्र’
Jul 13, 2026 | 06:39 AMLIVEराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी
Jul 13, 2026 | 06:36 AMदेशभर का मौसम: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, पहलगाम में बाढ़, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
Jul 13, 2026 | 06:26 AMBirthday Horoscope: 13 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 13, 2026 | 06:15 AMप्रकाश मेहरा 13 रुपए लेकर पहुंचे थे मुंबई, अमिताभ बच्चन की किस्मत बदलकर लिख दिया बॉलीवुड का इतिहास
Jul 13, 2026 | 06:06 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














