-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Pm Narendra Modi Reach Bhopal Ahilyabai Holkar 300th Birth Anniversary
पीएम मोदी पहुंचेंगे भोपाल: अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर होगा महिलाओं का महासम्मान, बेटियां संभालेंगी सुरक्षा की कमान
- Written By: आकाश मसने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर भाेपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सुरक्षा की कमान महिला पुलिस की हाथों में होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स: सोशल मीडिया)
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आ रहे हैं। इस दौरान पीएम देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को पीएम संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब 2 लाख महिलाओं शामिल होंगी।
पीएम मोदी भोपाल में रोड शो भी करेंगे। उनका रोड शो मुख्य मंच से लेकर जंबूरी मैदान में पंडाल के अंत तक यू-आकार की सड़क पर होगा। इस मौके पर पीएम मोदी अहिल्याबाई को समर्पित एक डाक टिकट भी जारी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से आज सुबह 9:30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 10:55 बजे भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा जंबूरी मैदान के लिए उड़ान भरेंगे। 11:20 बजे जंबूरी मैदान पहुंचेंगे और महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:30 बजे तक महासम्मेलन को संबोधित करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
दिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
शराबी पिता करता था नाबालिग से अश्लील हरकतें, परेशान बेटी ने छोड़ा घर; एक हफ्ते रेलवे स्टेशन पर बिताईं रातें
नौकरी के नाम पर युवतियों को बंधक बनाने का आरोप, नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी पर इंदौर में जांच तेज
इसके बाद पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल से दोपहर 12:35 बजे जंबूरी मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे और 12.40 बजे जंबूरी मैदान हेलीपैड से स्टेट हैंगर के लिए उड़ान भरेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर 1:05 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
महिला सुरक्षाकर्मी संभालेंगी पीएम की सुरक्षा की कमान
प्रधानमंत्री के भोपाल दौरे की खास बात यह है कि सुरक्षा की कमान महिला सुरक्षाकर्मी संभालेंगी। मैदान में पुलिस तैनात रहेगी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था का अधिकांश जिम्मा महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में रहेगा। नारी शक्ति का यह प्रदर्शन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम के तहत होगा, जो लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को और खास बनाएगा।
स्पेशल डीजी सोनाली संभालेंगी सुरक्षा की कमान
पहली बार पीएम के कार्यक्रम में 50% से ज्यादा महिला अधिकारी तैनात होंगी। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, कार गेट से लेकर हर सेक्शन की कमान महिला अधिकारी संभालेंगी। कार्यक्रम की कमान 6 से ज्यादा महिला आईपीएस अफसरों के हाथों में होगी। सुरक्षा की कमान स्पेशल डीजी सोनाली मिश्रा संभालेंगी। करीब 3 दर्जन एएसपी, डीएसपी स्तर के अफसर मौजूद रहेंगे।
मध्य प्रदेश को करोड़ों की सौगात देंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी आज अपने भोपाल दौरे के दौरान मध्य प्रदेश को कई सौगात भी देंगे। पीएम इंदौर मेट्रो को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। छह किलोमीटर लंबा यह रूट इंदौर के लोगों को स्मार्ट ट्रांसपोर्ट की सौगात देगा। इंदौर की इस पीली मेट्रो लाइन पर पांच स्टेशन होंगे।
सतना और दतिया के नए एयरपोर्ट का भी होगा उद्घाटन
इसके साथ ही पीएम मोदी सतना और दतिया के नए एयरपोर्ट का भी उद्घाटन करेंगे। 60 करोड़ की लागत से बना दतिया एयरपोर्ट इस धार्मिक नगरी की दूसरे शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ाएगा। वहीं, 37 करोड़ की लागत से बना सतना एयरपोर्ट यहां पर्यटन बढ़ाने में कारगर साबित होगा। ये दोनों प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी के लिहाज से मील का पत्थर साबित होंगे।
वो घटना जिसने अहिल्याबाई होलकर को बना दिया न्याय की देवी, अपने ही बेटे को दे दिया था मृत्युदंड
पंचायत भवन के लिए पहली किस्त जारी करेंगे
पीएम मोदी 483 करोड़ की लागत से बनने वाले 1271 नए अटल ग्राम सेवा सदन, पंचायत भवन के लिए पहली किस्त जारी करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत क्षिप्रा नदी पर 30 किलोमीटर लंबे घाट के निर्माण के लिए भूमि पूजन भी करेंगे।
Pm narendra modi reach bhopal ahilyabai holkar 300th birth anniversary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेल-गैस फिर होगा महंगा! ईरान बढ़ाएगा जंग का दायरा, तो भारत में क्यों मचेगा हाहाकार? जानिए अंदर की कहानी
Jul 17, 2026 | 07:31 AMईरान पर अमेरिका का भीषण हमला, एयरस्ट्राइक में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और पुल तबाह, मची अफरा-तफरी
Jul 17, 2026 | 07:30 AMमध्य प्रदेश में फिर सक्रिय होगा मानसून: 9 दिन बाद भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक और बारिश के आसार
Jul 17, 2026 | 07:24 AMAdinath Kothare Divorce: रामायण के इस मशहूर एक्टर ने किया तलाक का ऐलान, 14 साल बाद टूटा रिश्ता
Jul 17, 2026 | 07:23 AMPuja Tips: पूजा करते समय बार-बार आती है जम्हाई? जानें यह नकारात्मक ऊर्जा का संकेत है या ईश्वर की कृपा
Jul 17, 2026 | 07:22 AMIND vs ENG 2nd ODI: दूसरे वनडे में 4 विकेट से हारा भारत, इंग्लैंड ने सीरीज में की 1-1 की बराबरी
Jul 17, 2026 | 07:20 AMइंदौर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Jul 17, 2026 | 07:01 AMवीडियो गैलरी

दिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PM
ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM












