-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Operation Sindoor Politics Promotion On Railway Tickets Mp Congress Objects
रेलवे टिकट पर ऑपरेशन सिंदूर का प्रचार, PM मोदी की फोटो छपने से मचा सियासी बवाल!
- Written By: अर्पित शुक्ला
रेलवे टिकट पर ऑपरेशन सिंदूर का प्रचार किए जाने को लेकर एमपी में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सेना के शौर्य का राजनीतिक उपयोग करने का आरोप लगाया है।

कॉन्सेप्ट फोटो
भोपाल: रेलवे रिजर्वेशन टिकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो के साथ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक संदेश छापा गया है। अब इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए निशाना साधा हैं। कांग्रेस ने कहा कि सेना के पराक्रम को भी अपनी राजनीति चमकाने के लिए एक प्रोडक्ट की तरह बेचा जा रहा है। वहीं इस पर बीजेपी ने भी निशाना साधा है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रेलवे टिकट पर ऑपरेशन-सिंदूर का प्रचार करने पर भाजपा पर हमला बोला हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि “सेना के पराक्रम को भी अपनी राजनीति चमकाने के लिए एक प्रोडक्ट की तरह बेचा जा रहा है” केंद्र सरकार कितनी विज्ञापनजीवी हो चुकी है, इसका ताज़ा उदाहरण देखिए — रेलवे टिकट पर “ऑपरेशन सिंदूर” का इस्तेमाल प्रधानमंत्री के प्रचार के तौर पर किया जा रहा है।”
सेना के अपमान का आरोप
उन्होंने कहा कि अब तक तो केवल मध्यप्रदेश के भाजपा नेता ही सेना का अपमान कर रहे थे, अब तो खुद प्रधानमंत्री भी उसी कतार में शामिल हो गए हैं। सोचिए…
• रेल के टिकट पर ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवानों की तस्वीरें हटाकर अपना चेहरा चमकाना।
• COVID वैक्सीन सर्टिफिकेट से वैज्ञानिकों की मेहनत गायब कर, अपना चेहरा छपवाना।
• पुलवामा में शहीद हुए जवानों के नाम पर वोट मांगना।
• बालाकोट एयर स्ट्राइक को चुनावी मुद्दा बनाना।
• सरकारी पेट्रोल पंपों पर भी अपनी तस्वीरें लगवाना।
सम्बंधित ख़बरें
‘आरोप लगाने वालों के मुंह पर करारा तमाचा…’ फर्जी जाति प्रमाण पत्र में मिली क्लीन चिट पर बोली प्रतिमा बागरी
सागर: देवरी नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रिट अपील खारिज
भोपाल में NSUI पदाधिकारी पर दुष्कर्म के आरोप से गरमाई सियासत; ABVP ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर फूंका NSUI का पुतला
इंदौर से अबू धाबी की उड़ान का ऐतिहासिक सफर शुरू; CM मोहन यादव ने यात्रियों को बांटे बोर्डिंग पास
उन्होंने आगे लिखा वाकई, आपदा को अवसर में बदलने की कला अगर किसी को सीखनी है, तो भाजपा से सीखे!
MP डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- बलिदान नहीं, बीजेपी में मुखबिरी का खून
बीजेपी ने किया पलटवार
उमंग सिंघार की आपत्ति पर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता डॉ हितेष बाजपेयी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के प्रचार-प्रसार को लेकर कांग्रेस को आपत्ति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि पार्टी ने इस सैन्य अभियान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी ने भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की है। कांग्रेस कार्य समिति ने भी एकमत से इस ऑपरेशन को समर्थन दिया है। हालांकि, कुछ कांग्रेस नेताओं ने अभियान के नाम को लेकर सवाल उठाए हैं।
Operation sindoor politics promotion on railway tickets mp congress objects
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के तलाक पर माधुरी ग्रोवर का बड़ा खुलासा, बोलीं- सच सिर्फ वही दोनों जानते हैं
Jul 15, 2026 | 09:00 PMहरतालिका तीज 2026: साल में सिर्फ एक बार आता है ये दुर्लभ संयोग! जानिए कब रखें व्रत और क्यों है इस बार इतना खास
Jul 15, 2026 | 09:00 PM‘आरोप लगाने वालों के मुंह पर करारा तमाचा…’ फर्जी जाति प्रमाण पत्र में मिली क्लीन चिट पर बोली प्रतिमा बागरी
Jul 15, 2026 | 09:00 PMसागर: देवरी नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रिट अपील खारिज
Jul 15, 2026 | 08:41 PMBihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AI सेंटर समेत 25 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
Jul 15, 2026 | 08:37 PMपटरी पर लौटी रफ्तार! दक्षिण-पूर्व घाट पर फिर दौड़ेगी डेक्कन क्वीन और इंटरसिटी एक्सप्रेस, देखें रेलवे का अपडेट
Jul 15, 2026 | 08:36 PMनिक जोनस ने खोला राज, भाई केविन की वजह से हुई प्रियंका चोपड़ा से पहली बातचीत, वायरल हुआ पहला मैसेज
Jul 15, 2026 | 08:36 PMवीडियो गैलरी

ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM












