-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Bjp New President Bhupender Yadav Or Dharmendra Pradhan Emerge As Top Candidate As Jp Nadda Successor
बीजेपी को मिल गया नड्डा का उत्तराधिकारी, खिसक जाएगी तेजस्वी और अखिलेश की सियासी जमीन, कब होगा ऐलान?
- Written By: अर्पित शुक्ला
पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष थमने के साथ बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐलान चर्चा फिर से शुरू हो गई है। यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस महीने के आखिर जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी का भी ऐलान हो जाएगा।

File Photo
नागपुर: जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को टाल दिया था लेकिन ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बाद अब पार्टी जल्दी ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी के तौर पर कई नामों की चर्चा हो चुकी है। इनमें उत्तर से लेकर दक्षिण तक के कई बड़े नेता शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और धर्मेन्द्र प्रधान के नाम पर गंभीरता से मंथन किया जा रहा है।
यूपी-बिहार में फायदा
ऐसे में जब मोदी सरकार जाति जनगणना कराने का फैसला कर चुकी है। तब बीजेपी अगर किसी ओबीसी नेता को पार्टी का नेतृत्व सौंपती है, तो पार्टी सोशल इंजीनियरिंग को साधने में सफल होगी। धर्मेन्द्र प्रधान और भूपेंद्र यादव दोनों ही ओबीसी नेता हैं। ओडिशा में पिछले साल जब बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की थी तो प्रधान का नाम मुख्यमंत्री के लिए भी लिया गया था लेकिन उस समय तमाम अटकलें गलत साबित हुई थीं। भूपेंद्र यादव और धर्मेन्द्र प्रधान दोनों ही नेता केंद्र में मंत्री बने।
अब ऐसा कहा जा रहा है अगर पार्टी किसी ओबीसी चेहरे को पार्टी का नेतृत्व सौंपती है तो बिहार और उसके बाद यूपी चुनावों में इसका फायदा मिलेगा। बिहार और यूपी दोनों जगह यादव वोटर सपा और राजद से जुड़ा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी बोले- नामांकन के साथ प्रदेश की राजनीति में बदलाव की होगी शुरुआत, 500% मिलेगी जीत
मंजलपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ में कांग्रेस का दांव, चुनावी मैदान में सतीश पटेल-भीखाभाई रबारी होंगे आमने-सामने
खंडवा में कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी का भाजपा पर हमला, बोले- ‘नरेंद्र मोदी अब झुकेंद्र मोदी हो गए हैं’
सुंदरकांड पाठ बना सियासी मुद्दा, भाजपा बोली- आस्था नहीं, वोट की राजनीति कर रहे केजरीवाल
जल्द होगा ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नागपुर दौरे के बाद संगठन चुनावों की प्रक्रिया तेज हुई थी, लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम में बड़े आतंकी हमले के बाद पार्टी ने तमाम गतिविधियों को रोक दिया। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष रुकने के बाद भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर बातचीत फिर से शुरू हो गई है। इस महीने के आखिर तक नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान संभव है, क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित हैं। ऐसे में जो भी नया अध्यक्ष बनेगा। उसके पास तैयारी के लिए लगभग 100 दिन ही होंगे।
भूपेंद्र-धर्मेन्द्र की जोड़ी
खबरों की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान दोनों बने हुए हैं, लेकिन अनुभव को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के नाम पर सहमति बनने की ज्यादा उम्मीद है। इससे पहले भी भूपेंद्र यादव और धर्मेन्द्र प्रधान की जोड़ी तमाम राज्यों में बतौर प्रभारी अच्छा रिजल्ट पार्टी को दे चुकी है।
Bjp new president bhupender yadav or dharmendra pradhan emerge as top candidate as jp nadda successor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में खुदकुशी: आर्मी जवान ने सर्विस राइफल से किया सुसाइड, एक के बाद एक चलीं 6 गोलियां
Jul 13, 2026 | 09:19 AMआसान नहीं था कमबैक… विंबलडन जीतने के बाद इमोशनल हुए यानिक सिनर, ज्वेरेव और अल्काराज को लेकर कही बड़ी बात
Jul 13, 2026 | 09:17 AMPranayama Benefits: प्राणायाम के ये फायदे जानकर! आज से ही शुरू कर देंगे अभ्यास करना
Jul 13, 2026 | 09:11 AMGold-Silver Price: ₹4,370 तक सस्ता हुआ सोना, दिल्ली-मुंबई से नागपुर तक औंधे मुंह गिरी चांदी; देखें ताजा भाव
Jul 13, 2026 | 09:09 AMनासिक जिला: 26 मुख्य सिंचाई परियोजनाओं में पहुंचा 50.26% जलभंडार, जून के सूखे के बाद स्थिति में सुधार
Jul 13, 2026 | 09:05 AMHindu Mantras: भाग्य बदलने वाले 5 भूले-बिसरे हिंदू मंत्र, जिनके नियमित जाप से जीवन में आती है खुशहाली
Jul 13, 2026 | 09:03 AMयवतमाल के पांचखेड़ में मिली 3,000 वर्ष पुरानी लौह युगीन मानव बस्ती, नागपुर विवि के उत्खनन में बड़ा खुलासा
Jul 13, 2026 | 09:02 AMवीडियो गैलरी

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM














